फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   vehicle registration in new process

पोर्टल अपडेट अब नई व्यवस्था से जारी होंगे वाहन नंबर

Mon, 13 Dec 2021 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
vehicle registration in new process
बरेली। नए वाहनों के पंजीकरण के दौरान आम लोगों को अस्थाई पंजीयन की व्यवस्था से निजात दिलाने के लिए पोर्टल को अपडेट करने का काम पूरा हो गया है। सोमवार से नई व्यवस्था के तहत वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर जारी होने की उम्मीद है। एआरटीओ (प्रशासन) मनोज सिंह ने बताया दूसरे जिले से वाहन खरीद के दौरान अपने जिले का रजिस्ट्रेशन नंबर पाने के लिए अब तक पहले अस्थाई पंजीयन कराना होता था, लेकिन अब यह व्यवस्था खत्म कर दी गई है। इसके लिए पिछले चार दिनों से पोर्टल अपडेट करने का काम किया जा रहा था। इसके चलते नए पंजीकरण पर भी रोक थी। पोर्टल अपडेट होने के बाद अब वाहनों के पंजीकरण नई व्यवस्था के तहत शुरू हो जाएंगें। यानी अब कहीं से भी वाहन खरीदने पर सीधे अपने जनपद में ही उसका पंजीकरण कराया जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed