{"_id":"6058ef378ebc3e592368fb33","slug":"vehicle-collides-in-storm-woman-dies-bareilly-news-bly441579397","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में वाहन टकराए, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में वाहन टकराए, महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी में बाइक और टेंपो की टक्कर में महिला की मौत
तीन सवारी होने की वजह से अनियंत्रित हो गई थी बाइक
कुंदावली के नजदीक हुआ हादसा, तीन लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
इस्लामनगर (बदायूं)। आंधी के दौरान सोमवार शाम इस्लामनगर-उघैती मार्ग पर एक बाइक और टेंपो की टक्कर में बाइक सवार महिला की जान चली गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक पर बिना हेलमेट तीन लोग सवार थे।
उघैती थाना क्षेत्र के गांव रियोनाई निवासी संदीप, कलावती (46) पत्नी धर्मपाल और प्रेमवती बाइक पर सवार होकर इस्लामनगर से लौट रहे थे। उनकी बाइक इस्लामनगर-उघैती मार्ग पर गांव कुंदावली के नजदीक पहुंची थी। तभी अचानक आंधी आ गई। इससे संदीप की बाइक अनियंत्रित हो गई। इस बीच बाइक सामने से आए एक टेंपो से टकरा गई। तीनों लोग सड़क पर जा गिरे, इससे बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। टेंपो में बैठे बाबूराम को भी चोटें आईं।
राहगीरों ने तुरंत पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस पहले उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टर ने कलावती को मृत घोषित कर दिया। उसके शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। हादसे में घायल अन्य लोगों की हालत खतरे से बाहर है।