फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vegetables submerged in water, pulses have become expensive, only salt and bread are available.

Bareilly News: पानी में डूबीं सब्जियां...दालें हों गईं महंगी, नमक रोटी ही हो रही नसीब

Wed, 17 Jul 2024 06:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Vegetables submerged in water, pulses have become expensive, only salt and bread are available.
अकट गांव को जाने वाले मार्ग पर भरा पानी। संवाद
बदायूं। जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित अकट कटकौरा समेत 20 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। यहां नौ जुलाई को बाढ़ आई थी। अब बाढ़ का पानी फिर से बढ़ने लगा है। दुश्वारियां भी बरकरार हैं। अकट गांव आज भी चौतरफा पानी से घिरा हुआ है। गांव के करीब एक हजार लोग सात दिन से घरों पर हैं। प्रशासन ने नाव डलवाई तो गांव के लोग घरों से निकले और खाने-पीने का सामान खरीदा, लेकिन गरीब आज भी परेशान है। प्रशासन ने राहत सामग्री पीड़ितों तक नहीं पहुंचाया है। गांव का स्कूल बंद पड़ा है। खेतों में धान लगाने को पौध डाली गई, जो नष्ट हो चुकी है। बाढ़ के पानी में सब्जियां डूब गईं। दालें भी मंहगी हो गईं, जिससे गांव में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले लोगों को नमक-रोटी ही नसीब हो पा रही है। हरी मिर्च तीन सौ रुपये किलो बिक रही है, जिससे चटनी तक के लाले हैं।
विज्ञापन


क्या बोले अकट गांव के लोग
1-गांव में मेहनत मजदूरी करने के बाद बड़ी मुश्किल से परिवार का पेट भर पाते हैं। हरी मिर्च तीन सौ रुपये बिक रही है। सब्जियों के रेट सुनकर ही खरीदने का मन ही नहीं बनाया। नमक रोटी खाकर परिवार गुजर कर रहा है।
विज्ञापन

- धर्मेंद्र कुमार सिंह, अकट


2-अब तो सब्जी महंगी हैं। पहले भी कई-कई दिनों चटनी से ही रोटी खाते आ रहे हैं। इस समय तो हरी मिर्च लेने तक की हिम्मत नहीं होती है। 30 रुपये की सौ ग्राम मिर्च मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीरपाल, अकट

ये हैं बाढ़ग्रस्त गांव
अकट, सकतपुर, दियोरनिया, बारीखेड़ा, रूकुमपुर, बेलाडांडी, नवादा बदन, गढ़िया पैगंबरपुर, मौजमपुर, हर्रामपुर, शेरपुर, लालपुर, खादर, पट्टी विजा, पूरनभेंड़ा, डांडी, कुंडरा मझरा, जलेवी नगला, ऊधौनगला, नेता जी नगला आदि गांव बाढ़ से घिरे होने की वजह से लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।


सब्जियां महंगी हुईं
टमाटर 20-40 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा था, अब उसका भाव 140-170 रुपये किलोग्राम तक पहुंच गया है। आलू सामान्य क्षेत्रों में 30 रुपये किलोग्राम बिक रहा था। अब 40-50 रुपये प्रति किलोग्राम के दाम वसूले जा रहे हैं। धनिया की पत्ती 200 रुपये प्रति किलोग्राम और लहसुन के दाम 300 रुपये प्रति किलोग्राम के दाम पर है। केवल सब्जियां ही नहीं दाल के दाम में भी इजाफा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले अरहर की दाल 140 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो अब 200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। ऐसे ही उड़द दाल 100 से 120 रुपये प्रति किलोग्राम, मसूर दाल 100 से 120 रुपये, बेसन 70 से 110, हल्दी 120 से 210, मिर्च 210 से 250 , हरी मिर्च 50 से 300 रुपये प्रतिकिलो में बिक रही है। संवाद

अकट गांव को जाने वाले मार्ग पर भरा पानी। संवाद

अकट गांव को जाने वाले मार्ग पर भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed