फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vegetable prices are putting longer speaking Hanka

अब सब्जियों के दाम बोल कर लगा रहे हांका

Mon, 21 Nov 2016 01:19 AM IST
बरेली, ब्यूरो
बरेली, ब्यूरो Updated Mon, 21 Nov 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
अभी तक गली मोहल्लों में ठेले वाले सब्जियों को नाम लेकर आवाज लगाते थे, लेकिन अब  उनकी भाषा ही बदल गयी है। अब 20 रुपये टमाटर और 15 रुपये किलो नया आलू ले लो जैसी आवाज लगा रहे हैं।  खरीद भी बढ़ गयी है।
विज्ञापन

नोट बंदी से पहले ठेले वाले  रेट खरीदने पर ही बताते थे।  ज्यादा खरीद पर थोड़ा सा धनिया भी अपनी तरफ से दे रहे हैं। सब्जियों के दाम 25 प्रतिशत तक गिरे हैं। धनिया 5-10 रुपये किलो बिकने लगा है। टमाटर थोक में 7-10, आलू 5-13, प्याज 4-12, सेम 18-20, गोभी 4-5, हरी मिर्च 7-10 उपलब्ध है। 
विज्ञापन


फल दाम स्थिर
फल आढ़ती नकद और उधार में सीधे अन्य राज्यों से बड़े व्यापारी से मांगते हैं। हजार, पांच सौ रुपये के नोट बदलने बंद होने से कारोबार प्रभावित हो गया, इससे दाम स्थिर हो गए हैं। रविवार में सेब 30-40, 60-80, संतरा 20-30 रुपये किलो और केला 10 से 12 रुपये दर्जन थोक मंडी में बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल एटीएम लगे
सब्जी और फल थोक कारोबारियों ने मंडी परिसर में एक मोबाइल एटीएम लगाने और करेंसी बदलने की व्यवस्था करने की मांग की है। एसोसियेशन अध्यक्ष शुजा उर रहमान के नेतृत्व में मंडी सचिव से मिलने पहुंचे कारोबारियों ने वैलिड करेंसी किल्लत से अवगत कराया। अध्यक्ष ने कहा नोट बंदी से कारोबार बेहद प्रभावित हो गया है। आढ़तियों का टैक्स अन्य विभागों की तरह हजार, पांच सौ रुपये के नोट में जमा किया जाए।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed