{"_id":"61dd844bfed5a138ad209bc8","slug":"veerampal-won-the-gold-medal-by-creating-a-world-record-in-bhujangasan-bareilly-news-bly472166840","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुजंगासन में वर्ल्ड रिकार्ड बनाकर वीरमपाल ने जीता गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुजंगासन में वर्ल्ड रिकार्ड बनाकर वीरमपाल ने जीता गोल्ड मेडल
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
योग में गोल्ड मेडल जीतने वाले वीरम पाल अपने माता-पिता के साथ। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
Link Copied
शाहजहांपुर। कांट निवासी अमर सिंह व सदासुखी के बेटे वीरमपाल ने ऑनलाइन प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर भुजंगासन कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। इसके लिए उन्हें गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। मंगलवार को वीरमपाल कलक्ट्रेट में डीएम उमेश प्रताप सिंह से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जीआईएसए की ओर से पांच दिसंबर को जूम एप पर ऑनलाइन योग प्रतियोगिता कराई गई थी। इसमें भारत, यूनाइटेड किंगडम, श्रीलंका, नेपाल, मलेशिया, वियतनाम, भूटान से कुल 175 लोगों ने प्रतिभाग किया। इन लोगों के बीच योग प्रतियोगिता में भुजंगासन कराया गया।
विज्ञापन
इसमें उन्होंने सबसे ज्यादा तीन मिनट तक भुजंगासन करके वर्ल्ड रिकार्ड बनाया। इसका सर्टिफिकेट व गोल्ड मेडल उन्हें प्राप्त हुआ है। वीरमपाल ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने प्रशिक्षक मिलिंद्र गौतम व माता-पिता के आशीर्वाद को दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।