{"_id":"57c5e0df4f1c1b453b2cb6cf","slug":"vc-chhatranetaon-the-hoop","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रनेताओं ने कुलपति को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रनेताओं ने कुलपति को घेरा
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Wed, 31 Aug 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
घ्ाेराव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र संघ चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी तय करने और कार्यक्रम जारी करने की मांग को लेकर समाजवादी छात्र सभा से जुड़े छात्रों ने मंगलवार को प्रशासनिक भवन पर जमकर हंगामा किया। इसके बाद कुलपति का भी घेराव हुआ। कुलपति प्रो. मुशाहिद हुसैन ने डीन और जिला प्रशासन से वार्ता करने के बाद चुनाव कराने का निर्णय लेने की बात कही तो छात्र नेता उन पर टाल मटोल का आरोप लगाने लगे।
नोकझोंक के बीच छात्र नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन जानबूझकर वक्त बिताना चाहता है ताकि लिंग्दोह कमेटी की सिफारिश के मुताबिक चुनाव कराने का वक्त निकल जाए। इस पर कुलपति भी नाराज हो गए। उन्होंने साफ कह दिया कि तत्काल चुनाव अधिकारी नहीं बनाया जा सकता। मौके पर मौजूद प्रतिकुलपति प्रो. वीपी सिंह ने भी उनका पक्ष लेेते हुए छात्रों से कहा कि दबाव बनाकर चुनाव नहीं कराया जा सकता। बहरहाल, कुलपति ने अगले दो दिन में चुनाव अधिकारी नामित करने का वक्त मांगा। घेराव के दौरान सछास के शरद पटेल, रोहित यादव, गगनदीप गंगवार, गजेंद्र पटेल, अभिनेश मिश्रा, देवेंद्र गंगवार, जसवंत पटेल,प्रियम, अजय, अंकित, मोईन, संदीप, अवनीश मौजूद रहे।
इंसेट...
सपा नेत्री से नोकझोंक
बरेली। कुलपति के घेराव के दौरान खुद को सपा का प्रदेश सचिव बताने वाली रेखा सिंह भी मौजूद रहीं। सछास नेता तत्काल चुनाव अधिकारी तय करने पर अड़े तो रेखा ने कुलपति का पक्ष लेते हुए समय देने को कहा। छात्र नेता उनको समझाने लगे कि कई बार मौका दे चुके हैं तो सपा नेत्री ने कहा कि एक और मौका दो। इसके बाद सब कुलपति चैंबर से बाहर निकल आए, जहां सपा नेत्री और सछास नेता रोहित यादव में तकरार हो गई।