{"_id":"69dd5e14fa03310d5e06bcf2","slug":"vattempt-to-grab-land-extortion-demanded-by-claiming-to-be-atiqs-relative-bareilly-news-c-4-bly1053-863413-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जमीन कब्जाने की कोशिश, अतीक का रिश्तेदार बताकर मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जमीन कब्जाने की कोशिश, अतीक का रिश्तेदार बताकर मांगी रंगदारी
विज्ञापन
बरेली। बारादरी इलाके में फर्जी वसीयत से जमीन कब्जाने की कोशिश की जा रही है। माफिया अतीक अहमद और अशरफ का नाम लेकर धमकाया जा रहा है। पीड़ित ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बुखारपुरा निवासी बच्चू ने इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह को बताया कि उनके साथ उनके ताऊ की 1100 वर्गगज जमीन थी। ताऊ की मृत्यु 1995 में हो गई। चक महमूद निवासी हनीफ ने ताऊ के नाम से फर्जी वसीयत बना ली। उसने कागजों पर नाम चढ़वाकर जमीन की रजिस्ट्री आसिफ के नाम कर दी। बच्चू जब जमीन पर जाते हैं तो इस्माइल गद्दी, आसिफ गद्दी, इजरायल और हनीफ उन्हें जमीन में दफन करने की धमकी देते हैं। 26 जनवरी की शाम जब वह पत्नी के साथ जमीन देखने गए तो आरोपियों ने उनकी पिटाई और अभद्रता कर दी। आरोप लगाया कि अब ये लोग माफिया अतीक अहमद, अशरफ और उसके साले सद्दाम से रिश्तेदारी बताकर बीस लाख रुपये रंगदारी मांग रहे हैं।