{"_id":"61688766cfca4d322270ca83","slug":"vankhandi-nath-temple-s-pandal-became-brajmay-from-lathmar-holi-bareilly-news-bly4628424139","type":"story","status":"publish","title_hn":"लट्ठमार होली से वनखंडी नाथ मंदिर का पंडाल हुआ ब्रजमय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लट्ठमार होली से वनखंडी नाथ मंदिर का पंडाल हुआ ब्रजमय
विज्ञापन
बनखंडी नाथ मंदिर में खेली गई फूलों की होली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। वनखंडीनाथ मंदिर में रासलीला मंचन में बृहस्पतिवार को ब्रज की लठ्ठमार होली खेली गई। मंचन में पहाड़ की संस्कृति की छटा भी दिखी। रासलीला मंचन में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी।
दोपहर करीब एक बजे के समय पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। उत्तराखंड से आए हुए कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों को मंच से दर्शाया गया। कलाकारों के जीवंत अभिनय पर श्रद्धालुओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल गुंजायमान कर दिया। कलाकारों ने ब्रज की लठ्ठमार होली का जीवंत मंचन किया। शाम को रामलीला का मंचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या रही। इस अवसर पर गिरधारी लाल साहू, धर्मेंद्र राठौर, सुरेश चंद्र, भैरो प्रसाद, देवेंद्र साहू, अनिल राठौर मौजूद रहे।
विपक्ष के पास चुनाव में कोई मुद्दा नहीं
जोगीनवादा के वनखंडीनाथ मंदिर की रामलीला में पहुंची उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास चुनाव के लिए कोई मुद्दा ही नहीं है। बेवजह के मुद्दों को तूल देकर वोट बटोरने की साजिश विपक्ष रच रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर रोज नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। देश की वयस्क आबादी को टीका देने के साथ ही अब बच्चों का टीकाकरण शुरू करने की तैयारी है। विश्व के दूसरे देशों के लिए वैक्सीन का निर्यात शुरू किया गया है। लखीमपुर-खीरी की घटना पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहराज्य मंत्री के पुत्र को गिरफ्तार कर प्रदेश की सरकार जांच करा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही पारदर्शिता से जांच की बात कह चुके हैं। विपक्ष का विरोध प्रदर्शन बेवजह है।