फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vande Bharat speed trial on two routes via Bareilly next month

Vande Bharat: बरेली होते हुए इन रूटों पर भी दौड़ेगी वंदे भारत, अगले महीने हो सकता है स्पीड ट्रायल

Tue, 11 Jun 2024 03:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Jun 2024 03:06 PM IST
सार

रेलवे ने बरेली होते दो और रूटों पर वंदे भारत का संचालन करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए अगले महीने स्पीड ट्रायल हो सकता है। 

विज्ञापन
Vande Bharat speed trial on two routes via Bareilly next month
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

बरेली के लोगों को देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिल चुकी है। अब रेलवे नई वंदे भारत ट्रेनों के संचालन की तैयारियों में जुट गया है। इसके लिए लखनऊ-दिल्ली, काठगोदाम-दिल्ली, टनकपुर-लखनऊ वाया पीलीभीत-शाहजहांपुर-सीतापुर, रामनगर-आगरा रूट प्रस्तावित किए गए हैं। बरेली होते हुए दो रूटों पर अगले माह वंदे भारत एक्सप्रेस संचालन के लिए स्पीड ट्रायल हो सकता है। 

विज्ञापन


उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के लिए देहरादून-दिल्ली और देहरादून-लखनऊ दो वंदे भारत एक्सप्रेस मिल चुकी हैं। इनमें देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन बरेली होते हुए किया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के तहत भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन प्रस्तावित है। चुनाव से पहले ही कुछ रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के प्रस्ताव भेजे गए थे। इनमें लखनऊ-दिल्ली, रामनगर-आगरा, काठगोदाम-दिल्ली और टनकपुर-लखनऊ रूटों को शामिल किया गया था।
विज्ञापन


Railways: 24 जून तक बरेली से गुजरने वाली 65 से ज्यादा ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, कई को किया गया निरस्त
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून-लखनऊ वंदे भारत के अच्छे परिणाम मिलने के बाद रेलवे भी उत्साहित है। ऐसे में रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस की संख्या बढ़ाने पर काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि कम से कम दो रूटों पर अगले माह के अंत तक स्पीड ट्रायल हो सकता है। इसके पहले ट्रैक मरम्मत समेत अन्य काम किए जा रहे हैं। पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि स्पीड ट्रायल की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed