फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   More than 65 trains passing through Bareilly will be affected till 24 June

Railways: 24 जून तक बरेली से गुजरने वाली 65 से ज्यादा ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, कई को किया गया निरस्त

Tue, 11 Jun 2024 02:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Jun 2024 02:56 PM IST
सार

लखनऊ और समस्तीपुर मंडल में ब्लॉक के कारण प्रभावित होने वाली ट्रेनों की सूची रेलवे पहले ही जारी कर चुका है। मुरादाबाद मंडल के दुगनपुर रेल यार्ड में ब्लॉक के कारण प्रभावित होने वाली 22 ट्रेनों की सूची भी सोमवार को जारी कर दी गई। 

विज्ञापन
More than 65 trains passing through Bareilly will be affected till 24 June
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलग-अलग तारीखों में मुरादाबाद, लखनऊ और समस्तीपुर रेल मंडलों में ब्लॉक के दौरान 24 जून तक बरेली होते हुए गुजरने वाली 65 से ज्यादा ट्रेनों को रिशेड्यूल, नियंत्रित और निरस्त किया जाएगा। इससे अकेले बरेली जंक्शन पर ही रोजाना चार हजार से ज्यादा यात्रियों के प्रभावित होने का अनुमान है। मार्ग बदलकर चलाई जाने वाली चार प्रमुख ट्रेनों को बरेली कैंट में ठहराव भी दिया जाएगा। 

विज्ञापन


बरेली-मुरादाबाद रेलखंड के दुगनपुर यार्ड में 18 से 24 जून तक ब्लॉक के दौरान बरेली होते हुए लखनऊ, पूर्वांचल और बिहार, बंगाल की ओर जाने वाली 22 ट्रेनें प्रभावित होंगी। लखनऊ जंक्शन-मानकनगर व ऐशबाग-मानकनगर रेलखंड में प्री-नॉन इंटरलॉक और नॉन इंटरलॉक कार्य के लिए आठ से 14 जून तक ब्लॉक लिया गया है।
विज्ञापन


इस दौरान छह ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। सात ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया जाएगा। इस ब्लॉक में प्रभावित होने वाली ट्रेनों में नौ विशेष ट्रेनें भी शामिल हैं। समस्तीपुर रेल मंडल में दोहरीकरण और इंटरलॉकिंग कार्यों के लिए भी 12 से 18 जून तक मेगा ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते भी बरेली होते हुए गुजरने वाली 30 ट्रेनें प्रभावित होंगी। इन ट्रेनों को भी परिवर्तित रूट और दो घंटे तक रिशेड्यूल, नियंत्रित करके चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यरानी एक्सप्रेस को पहले ही निरस्त कर चुका है रेलवे
अप-डाउन राज्यरानी एक्सप्रेस को पहले ही 14 जून तक निरस्त किया जा चुका है। लखनऊ और समस्तीपुर मंडल में ब्लॉक के कारण प्रभावित होने वाली ट्रेनाें की सूची रेलवे पहले ही जारी कर चुका है। मुरादाबाद मंडल के दुगनपुर रेल यार्ड में ब्लॉक के कारण प्रभावित होने वाली 22 ट्रेनों की सूची भी सोमवार को जारी कर दी गई। प्रभावित होने वाली इन ट्रेनों में भी अप-डाउन आठ विशेष ट्रेनें शामिल हैं। अप-डाउन चार राजधानी एक्सप्रेस को भी 1:30 घंटे तक देरी से चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed