फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vande Bharat sleeper train will run between Lucknow-Mumbai

Vande Bharat: लखनऊ-मुंबई के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, बरेली में होगा ठहराव

Wed, 04 Jun 2025 09:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 04 Jun 2025 09:46 AM IST
सार

रेलवे लखनऊ और मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संचालन करेगा। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। बरेली में इस ट्रेन का ठहराव होगा।  

विज्ञापन
Vande Bharat sleeper train will run between Lucknow-Mumbai
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे वर्ष 2025-26 में देशभर में 10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का संचालन शुरू करेगा। पिछले साल बरेली-मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर के संचालन को हरी झंडी मिलने के बाद रूट सर्वे भी हो चुका है। इस ट्रेन की समय सारिणी जारी होने का इंतजार है। रेलवे अब लखनऊ-मुंबई के बीच बरेली होते हुए वंदे भारत स्लीपर के संचालन की कवायद में जुट गया है। इस रूट पर भी सर्वे पूरा कर लिया गया है। दोनों ट्रेनों की समय सारिणी जून के अंत तक जारी होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


ये है वजह 
लखनऊ-मुंबई के बीच ज्यादा स्टेशन हैं और यात्री भी ज्यादा मिलेंगे। अधिकारियों का कहना है कि उत्तर रेलवे के दिल्ली कोचिंग यार्ड में वंदे भारत स्लीपर का एक और रैक जून के दूसरे सप्ताह तक पहुंच जाएगा। रेलवे बोर्ड की हरी झंडी मिलने के बाद ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी जाएगी।  
विज्ञापन


बरेली-मुंबई रूट
बरेली, चंदौसी, अलीगढ़, आगरा, ग्वालियर, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, जलगांव, मनमाड, मुंबई।

लखनऊ-मुंबई रूट 
लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली जंक्शन, रामपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, निजामुद्दीन, आगरा होते हुए मुंबई।

उत्तर रेलवे को अप्रैल में मिल चुकी है 16 कोच की पहली रैक
उत्तर रेलवे को अप्रैल में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की पहली रैक मिल चुकी है। 16 कोच की इस रैक में एसी 3-टियर, एसी 2-टियर, एसी प्रथम श्रेणी के कोचों में 823 यात्री सफर कर सकेंगे। वंदे भारत स्लीपर का संचालन शुरू होने के बाद सफर आरामदायक होगा और कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी भी कम होगी। सप्ताह में एक दिन चलने वाली लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस पर यात्रियों का दबाव भी कम होगा।

यह भी पढ़ें- UP: मम्मी-पापा को बता देना सब ठीक है...कल बात करूंगा; बलिदानी लखविंदर ने पत्नी को भेजा था ये आखिरी ऑडियो संदेश

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि बरेली-मुंबई वंदे भारत स्लीपर का संचालन प्रस्तावित है। रूट सर्वे कर लिया गया है। रेलवे बोर्ड की स्वीकृति के बाद समय सारिणी जारी कर दी जाएगी। उत्तर रेलवे को वंदे भारत स्लीपर की एक रैक पहले ही मिल चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed