वंदे भारत में चढ़े बेटिकट यात्री : लग्जरी ट्रेन की हालत हो गई जनरल कोच से भी बदतर, वीडियो हुआ वायरल
लखनऊ-देहरादून के बीच दौड़ने वाली लग्जरी ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। दरअसल, वंदे भारत में सफर कर रहे एक यात्री ने वीडियो साझा किया है, जिसमें लग्जरी ट्रेन में जनरल कोच जैसी भीड़ दिखाई दे रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस पर मंगलवार को बेटिकट यात्री चढ़ गए। इससे अफरातफरी मच गई। इस कारण आरक्षित श्रेणी की इस सेमी हाईस्पीड लग्जरी ट्रेन में कन्फर्म टिकट पर यात्रा कर रहे यात्रियों का सफर मुश्किल हो गया। लग्जरी ट्रेन की दशा जनरल कोच से भी बदतर हो गई। परेशान यात्रियों ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो साझा कर दिया।
लखनऊ-देहरादून 22545 वंदे भारत एक्सप्रेस तड़के 5:15 बजे चलने के बाद दोपहर 1:35 बजे देहरादून पहुंचती है। लखनऊ से चलने के बाद इस ट्रेन का पहला ठहराव सीधे बरेली जंक्शन पर सुबह 8:35 बजे होता है। इन दिनों वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार और एग्जीक्यूटिव श्रेणियों में लंबी वेटिंग के कारण कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे। इसी क्रम में मंगलवार सुबह ट्रेन के लखनऊ से चलने के साथ ही काफी संख्या में बेटिकट यात्री कोचों में चढ़ गए। इनमें ज्यादातर किसान यूनियन का पटका पहने थे और टोपी लगाए थे।
एक्स पर रेल अधिकारियों से शिकायत
ट्रेन में यात्रा कर रहे संचित नाम के यात्री ने क्षमता से कई गुना ज्यादा भीड़ के कारण ट्रेन की दुर्दशा की वीडियो बनाकर एक्स के जरिये डीआरएम समेत उच्च अधिकारियों के साथ साझा करते हुए शिकायत की। ट्रेन के बरेली पहुंचने पर भी बेटिकट यात्रियों को नहीं उतारा गया। बरेली जंक्शन से भी काफी संख्या में बेटिकट यात्री वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार हो गए। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। बरेली से ट्रेन रवाना होने पर भी लोगों की समस्या का समाधान नहीं हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.