फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vandana won three medals, including two gold, in arm wrestling.

Bareilly News: वंदना ने आर्म रेसलिंग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक जीते

Wed, 29 Oct 2025 03:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 03:43 AM IST
विज्ञापन
Vandana won three medals, including two gold, in arm wrestling.
बरेली। बरेली में तैनात पुलिस की महिला हेड कांस्टेबल वंदना कुमारी ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक व एक रजत पदक अपने नाम किया है। इस सफलता पर एसएसपी अनुराग आर्य व एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

वंदना कुमारी ने 29 से 31 अगस्त तक गुरुनानक देव भवन लुधियाना (पंजाब) में आयोजित 47वीं नेशनल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप-2025 के महिला 70 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा लिया। दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल तकनीक के बल पर उन्होंने दाएं व बाएं हाथ दोनों ही स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल कर दो स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन


इसके बाद, उन्होंने 20 से 24 सितंबर तक मधुबन, करनाल (हरियाणा) में संपन्न हुई 74वीं ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर 2025-26 में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महिला 70 किलोग्राम वर्ग में कड़े मुकाबले के बीच उन्होंने रजत पदक पर कब्जा जमाया। एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि वंदना की यह उपलब्धि बरेली पुलिस परिवार के लिए गर्व का क्षण है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed