फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Valmiki community is progressing in the field of education: Katheria

शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा वाल्मीकि समाज : कठेरिया

Tue, 07 Oct 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Valmiki community is progressing in the field of education: Katheria
फिल्म अभिनेता सुदेश ने अपनी अदाओं और कला से सभी को खूब हंसाया
विज्ञापन

बरेली। भगवान वाल्मीकि प्रभात फेरी समिति की ओर से भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस की पूर्व संध्या पर जाटवपुरा वाल्मीकि पुस्तकालय में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने वाल्मीकि समाज के संघर्ष, शिक्षा, और राजनीतिक भागीदारी पर जोर दिया।

गोष्ठी के मुख्य अतिथि विधायक अताउर रहमान ने कहा कि वाल्मीकि समाज देश के समाज की वह कड़ी है जिसे हमेशा संघर्ष करना पड़ा है। विशिष्ट अतिथि उमेश कठेरिया ने वाल्मीकि समाज की प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि समाज शिक्षा के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ चुका है। गोष्ठी में मुख्य वक्ता पंतनगर विश्वविद्यालय की पूर्व प्रोफेसर एवं लेखिका डॉ. राधा वाल्मीकि ने शिक्षा के महत्व को बताया। कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण मुंबई से आए फिल्म अभिनेता सुदेश बेरी की स्टार नाइट रही, जिन्होंने अपनी अदाओं और कला से सभी को खूब हंसाया और गुदगुदाया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं एवं प्रबुद्ध वर्ग का सम्मान किया गया। सामाजिक एकता पर आधारित नाट्य मंचन सहित बाल कलाकारों ने भी मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अध्यक्ष गुरु प्रसाद काले ने सभी उपस्थित लोगों को सम्मानित कर सामाजिक एकता एवं जागरूकता का परिचय दिया। इस दौरान सपा के जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनीस बेग, राजेश अग्रवाल, विजय पाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed