फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vaishya community will have to think about their rights: Shrish

अधिकारों के प्रति वैश्य समाज को करना होगा मंथन: श्रीष

Thu, 22 Aug 2024 06:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Vaishya community will have to think about their rights: Shrish
बरेली। शहर के एक होटल में कुमार तनय वैश्य महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक श्रीष गुप्ता ने कहा अधिकारों के प्रति वैश्य समाज को मंथन करना होगा।
विज्ञापन

श्रीष गुप्ता ने कहा कि राजनीति में जातिगत आधार पर निर्णय हो रहे है, क्योंकि वैश्य समाज व्यापार में व्यस्त है, अपने अधिकारों के प्रति उदासीन है, इसलिए उसके हिस्से के अधिकार भी अन्य वर्गों को दे दिए जा रहे है। हमारी संख्या विधानसभा, लोकसभा में कम हो रही है, इसीलिए वैश्य समाज जो अधिकतर व्यापार करता है पर अधिकारियों का दबाव ज्यादा है। चुनाव के दौरान भी सर्वे छापों की कार्यवाही हुई, मगर सरकार ने परवाह नहीं की। इन मुद्दों पर वैश्य समाज को एकत्र होकर मंथन करना होगा।
विज्ञापन

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने पांच नवंबर को मुरादाबाद में महासभा की एक बड़ी बैठक आयोजित कर इस मुद्दे पर व्यापक चर्चा करने की घोषणा की। महामंत्री जिवेंद्र प्रकाश ने पांच नवंबर की बैठक के लिए दायित्वों की घोषणा की। मुख्य संयोजक पराग गुप्ता को संयोजक , राजीव गुप्ता एवं अमर वैश्य को सह संयोजक नियुक्त किया। बैठक में राजेश गुप्ता, अमित गुप्ता, अरुण वैश्य, आशिमा गुप्ता, सुनीत गुप्ता, चंद्रप्रभा गुप्ता, प्रज्ञा वैश्य, रेखा वैश्य, सोनिका गुप्ता आदि ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed