फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vaccine fell short, people lined up in scorching heat

कम पड़ी वैक्सीन, भीषण गर्मी में लाइन लगाए लोगों का चढ़ा पारा

Sun, 11 Jul 2021 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Vaccine fell short, people lined up in scorching heat
रामपुर गार्डेन स्थित अग्रसेन पार्क में लगी वैक्सीन लगवाने आए लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

दूर-दराज से वैक्सीन लगवाने पहुंचे थे लोग, ढाई बजे खत्म हो गई वैक्सीन
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर पहुंचे पार्षद ने लोगों को समझाकर कराया शांत

बरेली। तीसरी लहर से पहले लोगों को सुरक्षा कवच मिलना मुश्किल दिख रहा है। वैक्सीन की कमी के चलते टीकाकरण शिविर में आए दिन हंगामा हो रहा है। शनिवार को भी रामपुर गार्डन के टीकाकरण शिविर में करीब छह सौ से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवाने पहुंचे थे, लेकिन दोपहर ढाई बजे ही वैक्सीन खत्म हो गई। इससे भीषण गर्मी में काफी देर से लाइन में खड़े लोग भड़क गए। हंगामा होने की सूचना पर पहुंचे पार्षद ने सोमवार को वैक्सीनेशन कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
शनिवार को वैक्सीन की डोज कम पड़ने पर ब्लॉकों में टीकाकरण अभियान स्थगित रहा। शहर के सभी केंद्रों और शिविरों में सामान्य टीकाकरण जारी रहा। अग्रसेन पार्क में लगे शिविर में 420 लोगों को प्रतिरक्षित करने के लिए डोज उपलब्ध कराई गई थी। सुबह से ही कैंप में काफी तादाद में लोग परिवार समेत पहुंचने लगे थे। हालत यह रही कि महज चार घंटे में ही वैक्सीन समाप्त हो गई। वैक्सीन की आपूर्ति के लिए लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को कॉल की तो वैक्सीन उपलब्ध न होने की जानकारी दी गई। इस पर लोग बिफर गए। हंगामे की जानकारी पार्षद राजेश अग्रवाल को हुई तो वह कुछ ही देर में वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

पार्षद राजेश ने बताया कि कुछ लोग डेलापीर, महानगर, पीलीभीत बाईपास, सुभाषनगर आदि इलाकों से वैक्सीन लगवाने पहुंचे थे। इनका पंजीकरण हो चुका था, उन्हें स्वास्थ्यकर्मियों ने पहले वैक्सीन लगाई। इसके बाद अन्य लोगों को प्रतिरक्षित किया गया। दोपहर दो बजे तक 420 लोगों को वैक्सीन लगने का लक्ष्य था, जो पूरा हो गया। वैक्सीन की इतनी ही डोज उपलब्ध कराई गईं थीं। वैक्सीन खत्म होने पर अफसरों से संपर्क किया तो उन्होंने भी असमर्थता जता दी। लोगों को सोेमवार को वैक्सीन लगवाने का आश्वासन देकर शांत कराया और वापस भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद संतोष गंगवार को लगी दूसरी डोज

पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद संतोष गंगवार ने शनिवार को वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। दोपहर करीब एक बजे संतोष गंगवार वैक्सीन लगवाने जिला महिला अस्पताल पहुंचे। सीएमएस डॉ. अलका शर्मा के कार्यालय में उन्हें स्वास्थ्यकर्मियों ने दूसरी डोज लगाई। सांसद ने वैक्सीन को पूरी तरह सुरक्षित बताते हुए लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की।

जामा मस्जिद चौक कैंप में 248 लोग प्रतिरक्षित

स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किला स्थित जामा मस्जिद चौक में हाजी अकरम के आवास पर शहर इमाम मुफ्ती खुर्शीद आलम ने टीकाकरण शिविर का आयोजन कराया। इससे पहले शहर इमाम ने जुमे की नमाज में लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की थी। देर शाम तक शिविर में महिलाओं और पुरुषों ने बढ़ चढ़कर भागेदारी की। यहां क्षेत्र समेत आसपास के 248 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

110 फीसदी लोगों को लगी वैक्सीन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि शनिवार को 5300 के लक्ष्य के सापेक्ष 5842 लोगों को वैक्सीन लगी। शासन से वैक्सीन की आपूर्ति न होने से क्लस्टर एप्रोच अभियान स्थगित रहा। रविवार सुबह तक वैक्सीन मिलने की उम्मीद है। आपूर्ति के बाद टीकाकरण के लिए केंद्रवार डोज निर्धारित होंगी। शनिवार को 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के 110 और 45 पार के 106 फीसदी लोेेग प्रतिरक्षित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed