फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   vaccination only 40 percent

टीकाकरण के चार सौ सत्र पर

Mon, 10 Jan 2022 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
vaccination only 40 percent
बरेली। कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत रविवार को 400 टीकाकरण सत्र आयोजित कर 23703 लोगोें को वैक्सीन लगाई गई। इसमें 15 से 17 वर्ष तक के 9250, 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के 2366 और 45 पार के 6074 लोगों को वैक्सीन लगाई गई, जो निर्धारित लक्ष्य करीब 60 हजार के सापेक्ष 39.44 फीसदी है।
विज्ञापन

रविवार को एडीएम सिटी डॉ. आरडी पांडेय ने सुभाष नगर स्थित एक क्लिनिक पर सिविल डिफेंस की ओर से आयोजित टीकाकरण शिविर का उद्घाटन किया। डिविजनल वार्डन दिनेश यादव ने बताया कि सिविल डिफेंस की ओर से जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। रविवार को सुभाष नगर के 175 और कटघर के 41 लोगों का टीकाकरण किया गया। बताया कि टीकाकरण शिविर पांच दिनों तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान डिप्टी डिविजनल वार्डन मानस पंत, डॉ. उस्मान नियाज, सेक्टर वार्डन मयूरेश अग्रवाल, बिन्दु सक्सेना, बिन्दु विवेक समेत चिकित्सक और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों समेत शिविरों में लगेगी वैक्सीन
डीआईओ डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि सोमवार को जिला, महिला अस्पताल समेत सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके अलावा कैंप कार्यालय गांधी नगर, ईसीएचएस पॉली क्लिनिक, एमएच हॉस्पिटल, आरटीओ कार्यालय, सत्योदय पब्लिक स्कूल शांति विहार, प्राइमरी स्कूल हजियापुर पुराना शहर, सदन की मस्जिद कटकुईयां, हजियापुर स्थित मदरसा तालीम उल हक, सकलैनी मदरसा, मोहल्ला कोट में रिलायंस टॉवर, मौला बक्श क्लिनिक कटघर, दुर्गा मंदिर हजियापुर, आईवीआरआई इज्जतनगर, जेआरएम बजाज चिकित्सालय खन्ना बिल्डिंग में टीकाकरण शिविर आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed