फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   vaccinated man found corona positive

वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि

Mon, 13 Dec 2021 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
vaccinated man found corona positive
बरेली। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की रोकथाम के लिए चल रही कवायद के बीच जिले में संक्रमितों की तादाद बढ़ती जा रही है। रविवार को भोजीपुरा के चकदहा का रहने वाले एक 53 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उधर, स्टेट सर्विलांस ने विदेश से आने वालों की सूची भेजी है। इसमें 19 लोग हाई रिस्क देश से बरेली आए हैं।
विज्ञापन

आईडीएसपी इंचार्ज और सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक, भोजीपुरा के रहने वाले व्यक्ति पास ही के निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। दो दिन पहले वह घर की छत से गिरकर चोटिल हो गए थे। प्राथमिक इलाज से आराम न होने पर वह मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने पहुंचा था। इलाज से पहले कोविड जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। उसे कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। कोविड वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। व्यक्ति के परिवार में एक सदस्य और हैं। इसके अलावा वह दस अन्य लोगों के संपर्क में भी रहा है। सभी की कोरोना जांच कराने के लिए सीएचसी को कहा गया है।
विज्ञापन

डॉ. गौतम के मुताबिक, रविवार को शासन ने दस दिसंबर को विदेश से बरेली आए 61 लोगों की सूची सर्विलांस के लिए भेजी है। इसमें से 41 लोगों को ट्रेस कर लिया गया है। इसमें 19 लोग हाई रिस्क देश से लौटे हैं। तीन व्यक्ति दूसरे जिलों के हैं। 17 लोगों का मोबाइल नंबर, पता गलत होने की वजह से उन्हें ट्रेस नहीं किया जा सका है। उनके पासपोर्ट के जरिए उनसे संपर्क करने का प्रयास सर्विलांस टीम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाई रिस्क सूची में शामिल लोग शहर से संबंधित
स्टेट सर्विलांस से प्राप्त सूची में हाई रिस्क यानी ओमिक्रॉन प्रभावित देश से प्रभावित आने वालों में 15 लोग शहर की कॉलोनी और मोहल्लों के रहने वाले हैं। इनमें प्रभात नगर में चार, एकता नगर में चार, चाहबाई में तीन, राजेंद्र नगर में दो, साहूकारा और सौ फुटा के रहने वाले एक-एक लोग शामिल हैं। सूची में चार लोग धौराटांडा के भी हैं। जो हाई रिस्क देश से लौटे हैं। सभी को ट्रेस कर उनकी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed