{"_id":"5d1d16a98ebc3e3cb3736526","slug":"v-bareilly-news-bly3672445182","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामदेव जिलाध्यक्षी से बेजार सामने आए कई दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामदेव जिलाध्यक्षी से बेजार सामने आए कई दावेदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए बुधवार को कार्यकर्ताओं की बैठक में अहम निर्देश दिए। उन्होंने जिलाध्यक्ष को निष्क्रिय पदाधिकारियों को संगठन से बाहर करने का आदेश दिया। इस दौरान आंवला लोकसभा प्रभारी डॉ. नागेंद्र सिंह शेखावत, बरेली लोकसभा प्रभारी दीपक दूबे, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व बरेली प्रभारी ओमकार सिंह, उप्र कांग्रेस कमेटी के सचिव सहप्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
उधर, उपजा प्रेस क्लब में धीरज गुर्जर ने जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन का हाल जाना। इससे पूर्व उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा, कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं पर बड़ी जिम्मेदारी है। क्योंकि देश और प्रदेश में संक्रमण व्याप्त है। धर्म के नाम पर विद्वेश बढ़ रहा है। जो देश के विकास और सद्भाव के लिए घातक है। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय ने खुद को पद से मुक्त करने का आग्रह किया। जिसके बाद सभी ने जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पदों के लिए दावेदारी प्रस्तुत कर दी।
इन्होंने पेश की दावेदारी
कांग्रेस जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद के लिए सौरभ राठी, डॉ. जकीर खान, पं. रविंद्र मिश्रा, आजाद हुसैन, प्रभात गिरि गोस्वामी, मुजफ्फर रईस, सुरेंद्र मिश्रा, मोहम्मद जकी, विजय मौर्य, हसनैन अंसारी, देव पाल सिंह चौहान, अलाउद्दीन खां, डॉ. चारु मेहरोत्रा, डॉ. नीतू शर्मा, दिनेश दद्दा, खालिद खान और अन्य ने दावेदारी पेश की है।