फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uwais accused of pressurizing conversion, arrested

धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोपी उवैस गिरफ्तार, जेल भेजा

Thu, 03 Dec 2020 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
Uwais accused of pressurizing conversion, arrested
आरोपी उवैस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

नया कानून बनने के बाद देवरनियां थाने में दर्ज हुई थी प्रदेश की पहली एफआईआर

विज्ञापन
बहेड़ी (बरेली)। गलत मंशा से धर्म परिवर्तन कराने के खिलाफ योगी सरकार द्वारा बनाए गए नए कानून के आधार पर देवरनियां थाने में दर्ज हुई प्रदेश की पहली एफआईआर के आरोपी उवैस को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया। एक छात्रा के पिता ने उसके खिलाफ बेटी पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का मामला दर्ज कराया था।
27 नवंबर को कानून बनने के कुछ घंटे बाद ही बरेली के देवरनियां थाने में यह रिपोर्ट दर्ज हुई थी। प्रभारी एसएसपी डॉ. संसार सिंह ने इंस्पेक्टर को निर्देश दिए थे कि प्राथमिकता के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार भी किया जाए। देवरनियां पुलिस की टीमें आरोपी उवैस को तलाश करती रह गईं जबकि बहेड़ी थाने के इंस्पेक्टर क्राइम पंकज पंत ने बुधवार दोपहर उवैस को पकड़ लिया और थाने ले आए। थाने में उससे पूछताछ की गई और प्रभारी एसएसपी समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी। बाद में आरोपी देवरनियां पुलिस को सौंप दिया गया। देवरनियां पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराकर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। देवरनियां पुलिस ने उवैस को रिछा रेलवे फाटक से गिरफ्तार करना दर्शाया है।
विज्ञापन

उवैस की गिरफ्तारी पर लखनऊ से थी नजर

मामला दर्ज होने की सूचना मिलने के तुरंत बाद भागा उवैस पांच दिन से पुलिस को छका रहा था। वह बेहद शातिर है और लगातार पुलिस को गच्चा दे रहा था। दबाव बनाने के लिए मंगलवार को पुलिस ने उसके बहनोई और पिता को भी हिरासत में लिया था। इसके बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला। डीजीपी कार्यालय व एडीजी (कानून व्यवस्था) भी उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार एडीजी अविनाश चंद्र व डीआईजी राजेश पांडेय के संपर्क में थे। देवरनियां थाने के इंस्पेक्टर दयाशंकर ने उवैस की लोकेशन मिलने के बाद कई जगह दबिश दी, मगर हर बार वह पुलिस के पहुंचने से पहले भाग निकला। तब प्रभारी एसएसपी डॉ. संसार सिंह ने बहेड़ी थाने के इंस्पेक्टर क्राइम पंकज पंत को उवैस की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्होंने सटीक मुखबिरी से उवैस को पकड़ लिया। चर्चा यह भी है कि संपर्कों का लाभ उठाकर पंत ने आरोपी को समर्पण के लिए मजबूर कर दिया। थाने में सीओ ने भी उससे पूछताछ की। उसे पकड़ने के बाद परिवार के लोगों व रिश्तेदारों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के वकील बोले- कोर्ट में नहीं टिकेगी पुलिस की दलील

आरोपी उवैस गिरफ्तारी के बाद सहमा हुआ था और कुछ बोलने से बच रहा था। वहीं उसके वकील मोहम्मद आरिफ ने कहा कि उवैस को बेवजह फंसाया जा रहा है। पिछली साल भी उस पर अपहरण की फर्जी रिपोर्ट दर्ज की गई थी। साल भर से कोई मामला नहीं था। लड़की अपनी ससुराल में है और उवैस अपनी आजीविका को काम कर रहा था। प्रदेश सरकार के जिस बिल का अभी केवल गजट पास हुआ है, उसके आधार पर देवरनियां पुलिस ने इस तरह का मामला दर्ज कर केवल नंबर बढ़ाने का काम किया है। कोर्ट में पुलिस की कोई दलील नहीं टिकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed