फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uttarayani team won the match by defeating MES in District Football League

जिला फुटबाल लीग: उत्तरायणी टीम ने एमईएस को 4-0 से हराया, दूसरे मुकाबले में झुमका सिटी एफसी जीती

Fri, 22 Nov 2024 04:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 22 Nov 2024 04:57 PM IST
विज्ञापन
Uttarayani team won the match by defeating MES in District Football League
फुटबॉल मैच खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

बरेली के आईवीआरआई मैदान पर आयोजित जिला फुटबाल लीग में बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में एमईएस को हराकर उत्तरायणी टीम विजेता बनीं। दूसरे मैच में मेडिको एफसी टीम के खिलाड़ी ने आत्मघाती गोल किया। टीम को झुमका सिटी एफसी के हाथों 2-0 से हार झेलनी पड़ी। 

विज्ञापन


दिन का पहला मैच एमईएस व उत्तरायणी के बीच खेला गया। मैच के 19वें मिनट में उत्तरायणी टीम के अंकुर ने गोल कर टीम का खाता खोला। हाफ टाइम तक एमईएस ने कई बार गोल करने के प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उत्तरायणी टीम के शाहजियार ने 42वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। 43वें मिनट में उमेश ने और 48वें मिनट में अदेव ने चौथा गोल कर टीम को 4-0 से जीत दिलाई। 
विज्ञापन


दूसरे मैच में मेडिको व झुमका सिटी की टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी मजबूत क्षेत्ररक्षण के सामने गोलपोस्ट भेदने में नाकामयाब रहे। हाफ टाइम तक स्कोर 0-0 ही रहा। इसके बाद मेडिको टीम के अतुल ने गलती से अपने ही गोलपोस्ट में गेंद पहुंचा दी। इससे झुमका टीम ने 1-0 से बढ़त ले ली। झुमका के ही कार्तिक ने 58वें मिनट में गोल कर 2-0 स्कोर से टीम को जीत दिलाई। इस दौरान हसरत अली, दीपक पांडे, मुन्ना देवलिया, गोपाल, चंद्र शेखर, पीपी   सिंह,   महेश चंद्र, चंद्र कुमार, पुनीत, संजय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed