फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uttarakhand retired soldier killed in Bareilly of uttar pradesh

यूपी: उत्तराखंड के रिटायर्ड फौजी की बस में पीट-पीटकर हत्या, शरीर की कई हड्डियां भी टूटी

Tue, 04 Dec 2018 08:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 04 Dec 2018 08:06 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand retired soldier killed in Bareilly of uttar pradesh
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के रिटायर्ड फौजी की बारादरी थाना क्षेत्र में स्टैंड पर खड़ी निजी बस में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शरीर के निचले हिस्से पर वस्त्र नहीं थे। एसपी सिटी अभिनंदन सिंह और फील्ड यूनिट टीम ने जांच की। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों और अत्यधिक रक्त बहने से मौत होने की बात कही गई है। शरीर की कई हड्डियां भी टूटी मिली हैं। बीसलपुर स्टैंड पर बाबूराम बॉडी मेकर के सामने फरीदपुर निवासी अनिल उर्फ मामा ठाकुर की बस महीने भर से खड़ी थी। 
विज्ञापन


रविवार को बस की धुलाई कराई गई थी। सोमवार को इसे बीसलपुर रूट पर जाना था। सुबह दस बजे हेल्पर ने गेट खोला तो अंदर बोनट के पास शव पड़ा देखकर चीख पड़ा। 

सूचना पर बारादरी थाना पुलिस पहुंच गई। मृतक की जेब से मिली पर्ची पर लिखे नंबर पर इंस्पेक्टर कृष्णवीर सिंह ने कॉल की तो फोन रिसीव करने वाले पंकज निवासी कुंआखेड़ा, खटीमा (उत्तराखंड) बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर फोटो भेजे जाने पर पंकज ने शव की पहचान अपने पिता हरीश चंद्र के रूप में की। बताया कि वह 15 साल पहले फौज से रिटायर हुए थे। हरीश बरेली के मानसिक अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार कमल चंद्र की तीमारदारी के लिए पांच दिन पहले आए थे। 

रविवार शाम कमल की मां शांति देवी से घर जाने की बात कहकर निकले थे। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। स्टैंड के चौकीदार से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed