फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uttar Pradesh team defeated Madhya Pradesh

Bareilly News: उत्तर प्रदेश की टीम ने मध्यप्रदेश को हराया

Thu, 23 Mar 2023 02:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 23 Mar 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh team defeated Madhya Pradesh
बरेली। 45वीं जूनियर बालिका वर्ग नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को फरीदपुर रोड स्थित फ्यूचर कॉलेज के मैदान पर हुआ। उत्तर प्रदेश की टीम ने जीत के साथ अपनी पारी का आगाज किया। टीम ने 29-5 के बड़े अंतर से मध्यप्रदेश को हराया।
विज्ञापन

डिस्ट्रक्टि ओलंपिक संघ बरेली की ओर से जूनियर बालिका वर्ग की हैंडबॉल प्रतियोगिता कराई जा रही है। पहले दिन तीन मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की टीम के बीच हुआ। उत्तर प्रदेश ने कुल 29 गोल किए। वहीं, मध्य प्रदेश की टीम केवल पांच ही गोल कर सकी। 22 अंक के अंतर से उत्तर प्रदेश की टीम विजयी रही। दूसरा मुकाबला हरियाणा और छत्तीसगढ़ के मध्य खेला गया। हरियाणा ने 26-2 से छत्तीसगढ़ को हराया। तीसरा मैच झारखंड और हिमाचल प्रदेश की टीम के बीच खेला गया। हिमाचल प्रदेश ने एक के बाद एक 32 गोल दाग दिए। झारखंड की टीम छह गोल ही कर सकी। 32-6 के स्कोर से हिमाचल प्रदेश की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने किया। उन्होंने नवरात्र के अवसर बालिकाओं के पैर धोकर उनका सम्मान किया। संघ के अध्यक्ष डॉ. आशीष गुप्ता ने बताया कि इससे पहले भी बरेली में नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हो चुका है। इस बार 24 टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। कोषाध्यक्ष डॉ. स्वतंत्र कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता 26 मार्च तक कराई जाएगी। इस मौके पर संघ के संरक्षक धर्मेंद्र गुप्ता, मीडिया प्रभारी अंकुर किशोर सक्सेना, मुकेश गुप्ता, अनिल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed