फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uttar Pradesh in semi-finals after defeating Uttarakhand

Bareilly News: उत्तराखंड को हराकर उत्तर प्रदेश सेमीफाइनल में

Sun, 10 Nov 2024 03:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh in semi-finals after defeating Uttarakhand
बरेली। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रही 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में शनिवार को प्री क्वार्टर फाइनल के साथ ही क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग में उत्तराखंड को हराकर प्रदेश की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। रविवार को सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन

यूपी की टीम का प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला तमिलनाडु से हुआ। पहला सेट 22-25 से हराने के बाद टीम ने शानदार वापसी करते हुए अगले दोनों सेट 27-25 और 25-18 से जीते। इस तरह से टीम 2-1 से जीत दर्जकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची।
विज्ञापन

सेमीफाइनल में टीम ने उत्तराखंड को 3-1 से मात दी। पंजाब ने पश्चिम बंगाल को 3-0 और राजस्थान ने मणिपुर को 3-1 से हराया। जम्मू और विद्या भारती के बीच देर रात हुए मुकाबले में विद्या भारती की टीम 3-1 से विजेता बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले बालक वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड ने गुजरात को 3-2, पंजाब ने पुडुचेरी को 3-0, पश्चिम बंगाल ने असम को 3-1, राजस्थान ने हरियाणा को 3-0 से मात दी। मणिपुर ने केवीएस, विद्या भारती ने महाराष्ट्र को 3-0 से व जम्मू ने छत्तीसगढ़ को 3-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
वहीं, बालिका वर्ग में पश्चिम बंगाल ने हिमाचल प्रदेश को 3-0, पंजाब ने कर्नाटक को 3-1, असम ने उत्तराखंड को 3-1, राजस्थान ने हरियाणा को 3-0 से मात दी। तमिलनाडु ने केविएस को 3-0, गुजरात ने सीबीएसई को 3-2, झारखंड ने दिल्ली को 3-0 से व केरल ने तेलंगाना को 3-0 से हराया।
वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद छत्रपाल गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, आईजी राकेश कुमार आदि खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंचे। वन मंत्री ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल के मैदान समाजवाद का उदाहरण है।
पश्चिम बंगाल ने पंजाब, राजस्थान ने असम को हराया
बालिका वर्ग के पहले क्वार्टर फाइनल में पंजाब ने पश्चिम बंगाल, राजस्थान ने असम को 3-0 से मात दी। वहीं, झारखंड ने केरल को 3-0 से हराया। गुजरात और तमिलनाडु की टीम के बीच देर रात हुए मुकाबले में गुजरात की टीम 3-2 से विजेता बनीं। संवाद

--------
खिलाड़ी को मिला झुमका, कोच ने पत्नी को देने के लिए छीन लिया
बरेली। कर्नाटक की महिला टीम ने शनिवार को डीआईओएस देवकी सिंह से अपने कोच की शिकायत की। सौंपे पत्र में खिलाड़ियों ने बताया कि कोच देर शाम को शराब पीकर घूमते हैं। इसलिए खिलाड़ियों को खाना खाकर सीधे होटल नहीं जाने देते हैं। वह अपने क्षेत्र के खिलाड़ियों को ही टीम में मौका दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि आयोजकों की ओर से दिए गए बैग व बाल कोच ने अपने पास रखवा लिए। एक खिलाड़ी को दिया गया झुमका भी अपनी पत्नी को देने की बात कहकर छीन लिया। डीआईओएस ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। कोच के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जल्द ही पत्र लिखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed