फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   uttar pradesh election 2022 Ala Hazrat family daughter-in-law Nida Khan joined BJP

यूपी चुनाव: आला हजरत खानदान की बहू रहीं निदा खान भाजपा में शामिल

Sun, 30 Jan 2022 03:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 30 Jan 2022 03:26 PM IST
सार

निदा तीन तलाक पीड़िता हैं और आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी बनाकर अपनी जैसी ही तलाक पीड़िताओं के हक की लड़ाई लड़ रही हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को प्रदेश कार्यालय पर उन्हें भाजपा में ज्वाइन कराया।

विज्ञापन
uttar pradesh election 2022 Ala Hazrat family daughter-in-law Nida Khan joined BJP
भाजपा में शामिल हुईं निदा खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के आला हजरत खानदान की बहू रहीं निदा खान रविवार को भाजपा में शामिल हो गईं। वह आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के भतीजे शीरान रजा खां से उनकी शादी हुई थी।
विज्ञापन


निदा तीन तलाक पीड़िता हैं और आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी बनाकर अपनी जैसी ही तलाक पीड़िताओं के हक की लड़ाई लड़ रही हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को प्रदेश कार्यालय पर उन्हें भाजपा में ज्वाइन कराया। निदा ने कहा कि प्रदेश के भाजपा की सरकार आने के बाद ही उन जैसी तीन तलाक पीड़िताओं की सुनवाई शुरू हुई है।
विज्ञापन


पिछले दिनों मौलाना तौकीर रजा खां के कांग्रेस को समर्थन देने के बाद निदा ने उन पर तीखा हमला बोला था। मौलाना ने प्रियंका गांधी के लड़की हूं लड़ सकती हूं, के नारे से प्रभावित होकर कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही थी। इस पर निदा ने कहा था मौलाना ने उनके साथ तो न्याय नहीं कराया, किसी और को क्या न्याय दिलाएंगे। वह तो उनके घर की बहू थीं लेकिन फिर भी मौलाना ने उनकी कोई मदद नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed