फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   National Volleyball Championship UP team defeated Gujarat to enter the semi-finals in Bareilly

राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता: यूपी की टीम ने गुजरात को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश, फाइनल आज

Sat, 15 Nov 2025 03:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 15 Nov 2025 03:03 AM IST
सार

राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन शुक्रवार को बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश की टीम ने गुजरात को क्वार्टर फाइनल में 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। शनिवार को सेमी फाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। 

विज्ञापन
National Volleyball Championship UP team defeated Gujarat to enter the semi-finals in Bareilly
National Volleyball Championship - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के राजकीय इंटर कॉलेज में चल रही अंडर-17 वर्ग की 69वीं राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन शुक्रवार को बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश की टीम ने गुजरात को क्वार्टर फाइनल में 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं, बालिका वर्ग में यूपी टीम को प्री-क्वार्टर फाइनल में विद्या भारती के हाथों 3-0 से शिकस्त मिली, जिसके चलते उनका सफर प्रतियोगिता में यहीं खत्म हो गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को बालिका वर्ग में पहला प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला पश्चिम बंगाल बनाम पंजाब की टीम के बीच में हुआ। इसमें पश्चिम बंगाल 3-0 से विजयी रहा। इसके बाद हरियाणा ने कर्नाटक को 3-0 से मात दी। केरल ने गुजरात को 3-1 से, पुडुचेरी ने छत्तीसगढ़ को 3-0 से, हिमाचल प्रदेश ने केवीएस को 3-1 से, असम ने दिल्ली को 3-1 से और विद्या भारती ने उत्तर प्रदेश को 3-0 से, राजस्थान ने मिजोरम को 3-0 से हराया। वहीं, क्वार्टर-फाइनल मुकाबलों में पश्चिम बंगाल ने हरियाणा को 3-1 से, केरल ने पुडुचेरी को 3-0 से, हिमाचल प्रदेश ने असम को 3-0 से और राजस्थान ने विद्या भारती को 3-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 
विज्ञापन


बालक वर्ग में हुई कांटे की टक्कर
बालक वर्ग में पहला प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला मणिपुर बनाम हिमाचल प्रदेश के मध्य रहा, जिसमें मणिपुर ने हिमाचल प्रदेश को 3-0 से मात दी। इसके बाद, राजस्थान ने छत्तीसगढ़ को, सीबीएसई ने आंध्र प्रदेश को, पंजाब ने पश्चिम बंगाल को 3-0 से हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश ने तमिलनाडु को 3-1 से, गुजरात ने महाराष्ट्र को 3-0 से, हरियाणा ने असम को 3-0 से और उत्तराखंड ने केवीएस को 3-0 से मात दी। क्वार्टर फाइनल में मणिपुर ने राजस्थान को 3-0 से, सीबीएसई ने पंजाब को धूल चटाई। वहीं, उत्तर प्रदेश ने गुजरात को 3-1 से, उत्तराखंड ने हरियाणा को 3-1 से मात देकर, सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed