फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Utsav Bhawan to be built in Kamthena, Rs 70.50 lakh received

Bareilly News: कमठेना में बनेगा उत्सव भवन, मिले 70.50 लाख रुपये

Wed, 11 Feb 2026 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 11 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Utsav Bhawan to be built in Kamthena, Rs 70.50 lakh received
बरेली। आंवला ब्लॉक की कमठेना ग्राम पंचायत में उत्सव भवन निर्माण की स्वीकृति और उसकी 70.50 लाख रुपये की पहली किस्त मंगलवार को मिल गई है। भवन में मांगलिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनके निर्माण में 1.41 करोड़ रुपये खर्च होंगे। डीपीआरओ कमल किशोर ने बताया कि उत्सव भवन उसी ग्राम पंचायत में बनाने के निर्देश हैं, जहां अन्नपूर्णा और अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया हो सकें। इसी क्रम में कमठेना ग्राम पंचायत का चयन शासन ने कर लिया है। जल्द ही कार्यदायी संस्था का चयन करके निर्माण शुरू कराया जाएग। उन्होंने बताया कि निर्मित होने वाले पंचायत उत्सव भवन में एक हॉल, स्टेज, मंडप समेत तीन कमरे (100 लोगों की मौजूदगी क्षमता का), दिव्यांगजन कक्ष, ग्राउंड पर पुरुष-महिला व दिव्यांगजन के शौचालय और रसोई घर आदि की व्यवस्था होगी। यह भवन तीन हजार वर्ग मीटर भूमि पर बनेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed