फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   User charge will be taken from all shopkeepers, garbage will be collected from the markets twice in the morning and night.

Bareilly News: सभी दुकानदारों से लिया जाएगा यूजर चार्ज, सुबह और रात दो बार बाजारों से कूड़ा उठाया जाएगा

Tue, 17 Oct 2023 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
User charge will be taken from all shopkeepers, garbage will be collected from the markets twice in the morning and night.
बरेली। शहर में दो लाख से अधिक घर और प्रतिष्ठान हैं लेकिन यूजर चार्ज एक लाख से भी नहीं वसूला जा रहा। कई दुकानदार और परिवार यूजर चार्ज जमा नहीं कर रहे जबकि डोर-टू-डोर पहुंच रही गाड़ी को कूड़ा दे रहे हैं। नगर आयुक्त ने इस संबंध में पार्षदों से सहयोग मांगते हुए तय किया है कि अब हर घर, दुकान से यूजर चार्ज वसूला जाएगा। वकाया होने पर नोटिस दिया जाएगा। साथ ही सुबह और रात दो बार बाजारों से कूड़ा उठाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने इस संबंध में सोमवार को तीन वार्डों के पार्षदों और सुपरवाइजरों के साथ संवाद में कहा कि वार्डवार मकानों और प्रतिष्ठानों का जीआईएस सर्वे हो रहा है। यूजर्स का सूचीकरण किया गया है, ताकि कोई परिवार, प्रतिष्ठान छूटने न पाए। कई प्रमुख बाजारों में 50 प्रतिशत दुकानदार यूजर चार्ज नहीं दे रहे हैं। न ही निजी संस्था उनसे अभी तक यूजर चार्ज वसूल सकी है। अब नगर निगम ने पहली अक्तूबर से व्यवस्था अपने हाथ में ली है। इसी क्रम में तय किया गया है कि अब कोई भी परिवार और दुकानदार अब यूजर चार्ज से छूटने न पाए। पार्षद व कर्मचारी इसमें सहयोग करें।
विज्ञापन

बैठक में नगर आयुक्त ने पार्षद राजेश अग्रवाल, चंद्रपाल आर्य, दरबारी लाल, संतोष कश्यप, शाकिर के साथ डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की बदली व्यवस्था पर चर्चा की। पार्षदों के सुझाव लिए। साथ ही कहा कि जो कर्मचारी कूड़ा उठा रहे हैं, वे 50-50 घर और बढ़ाएंगे। प्रत्येक वाहन के साथ जुड़े यूजर की सूची मय फोन नंबर के बनाई जाएगी। पार्षद के सहयोग से सूची को अपडेट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

कोट-
प्रत्येक घर से कूड़ा लिया जाए। सफाई व्यवस्था बेहतर हो। यूजर चार्ज देने वालों की संख्या बढ़े। पार्षद भी सहयोग करें। इसी मंशा से पार्षदों के साथ संवाद किया जा रहा है।
-निधि गुप्ता वत्स, नगर आयुक्त
-----------
ये है प्रतिमाह यूजर चार्ज....
- सामान्य दुकानदारों के लिए - 100 रुपये

- 100 वर्ग गज से कम क्षेत्र फल के आवास पर- 50 रुपये

- 100 वर्ग गज से अधिक क्षेत्रफल के आवास पर- 100 रुपये

-अस्पताल और नर्सिंग होम पर - 1000-3000 रुपये

- बड़े दुकानदारों के लिए - 1000-3000 रुपये


---------------------
निजी फर्म ने कम दिखाई थी यूजर की संख्या, गबन का अंदेशा



बरेली। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में पूर्व में घपलेबाजी की गई। इससे जुड़े तथ्य अब सामने आ रहे हैं। निजी फर्म ने यूजर चार्ज में हेराफेरी करने के लिए मकानों और प्रतिष्ठानों की संख्या कागजों पर कम दर्शायी, जबकि मौके पर अधिक थी। घपलेबाजी सामने आने पर निगरानी शुरू हो गई है।
कूड़ा कलेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही एजेंसी आनंद नारायण साहू की फर्म के पास 37 वार्ड थे। फर्म 55000 घरों से कूड़ा उठवाती थी। दिसंबर 2021 से फर्म ने यूजर चार्ज जमा नहीं किया। फर्म को नगर निगम ने काली सूची में डाला है। यूजर चार्ज में फर्जीवाड़ा किए जाने के मामले में नगर आयुक्त को पता लगा है कि नगर निगम के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से खेल किया गया है। रामपुर गार्डन में 2200 मकान हैं। फर्म ने केवल 950 यूजर दिखाए हैं।

----



डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए 19 को पड़ेंगे टेंडर

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए काली सूची में डाली गई फर्म के पास 37 वार्ड थे। इन वार्डों में नगर निगम अब खुद कूड़ा उठवा रहा है। शेष 43 वार्डों में दूसरी फर्म के पास काम है। वह काम नहीं करना चाहती है। इस बीच नई फर्म का चयन करने के लिए 19 अक्तूबर को टेंडर पड़ेंगे। अगर टेंडर के बाद भी कोई संस्था चयनित नहीं हुई तो संकट गहरा सकता है, क्योंकि दूसरी फर्म 31 अक्तूबर के बाद काम नहीं करना चाहती है।


---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed