फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   System used onion, tomatoes stall...

अफसर सड़क के गड्ढे पाटने में जुटे रहे.. डिप्टी सीएम पार्टी के

Tue, 14 Nov 2017 02:06 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Tue, 14 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
System used onion, tomatoes stall...
पैच वकऱ्र्क
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के लिए पार्टी के अंदरूनी गड्ढे पाटकर असंतोष दूर करने की कोशिश की, वहीं नगर निगम और पीडब्ल्यूडी अफसरों ने रातोंरात उन मार्गों के गड्ढे पटवाए, जिनसे गुजरकर मंगलवार को डिप्टी सीएम मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में कार्यकर्ता सम्मेलन में जाएंगे। नगर निगम ने इतनी कसरत तो सरकार के सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के अभियान में भी नहीं की थी, जितनी आज की जा रही हैै। 
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस नाते संगठन पर उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। विधानसभा चुनाव में उन्होंने जिस तरह प्रचार करके कार्यकर्ताओं में जोश भरा, उसके परिणाम देखने के बाद पार्टी नेतृत्व भी उनका कायल है। इसी नाते सरकार में डिप्टी सीएम जैसे अहम पद का दायित्व होने के बाद भी भाजपा नेतृत्व ने उनकी संगठन क्षमता का इस्तेमाल निकाय चुनाव में करने की रणनीति बनाई है। इसी के तहत केशव प्रसाद मौर्य ने बरेली आकर न केवल कैडर और संगठन की मेयर प्रत्याशी से दूरी कम करने की कसरत की बल्कि भाजपा के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों और टिकट के दावेदारों को अलग-अलग बुलाकर उनके गिले शिकवे दूर किए। इतना ही नहीं, उन्होंने प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर कार्यकर्ताओं को ‘पवन पुत्र हनुमान’ की संज्ञा देकर मेयर चुनाव जिताने का जोश भरा। चूंकि डिप्टी सीएम को अगले दिन एमबी इंटर कॉलेज में कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेना है। इस बात को नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अफसर भांप गए। रेलवे जंक्शन रोड से चौपुला और किला रोड के अलावा कुतुबखाना रोड से एमबी इंटर कॉलेज तक सड़कों के सारे गड्ढेे रातोंरात भर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed