{"_id":"5d4edd598ebc3e6ca56c488e","slug":"urea-fertilizer-bareilly-news-bly3719735128","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को मिला 500 मीट्रिक टन यूरिया, संकट हुआ खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को मिला 500 मीट्रिक टन यूरिया, संकट हुआ खत्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पिछले कुछ दिनों से जिले में यूरिया का संकट बना हुआ था। इस वजह से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसकी जानकारी होने पर विभागीय अधिकारियों की ओर से यूरिया की डिमांड भेजी गई थी। ऐसे में जिले को 500 मीट्रिक टन यूरिया प्राप्त हो गई।
धान की फसल कर रहे किसानों के सामने उस वक्त संकट खड़ा हो गया। जब सरकारी दुकानों पर यूरिया के कट्टे नहीं मिले। साथ ही प्राइवेट दुकानों पर मनचाहे रेट पर यूरिया बेची जा रही थी। इसकी शिकायतें लगातार मिल रही थी। इसको ध्यान में रखते हुए विभागीय अधिकारियों ने यूरिया के लिए डिमांड भेजी, जो जिले में प्राप्त हो चुकी है। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार को 10 हजार से अधिक बोरी यूरिया जिले को मिल चुकी है। जिनमें उद्यैती में 16 मीट्रिक टन, रुदायन में नौ मीट्रिक टन, बिसौली में 18 मीट्रिक टन, बिल्सी को 36 मीट्रिक टन, सहसवान को 18 मीट्रिक टन, उस्मानपुर में 144 मीट्रिक टन समेत करीब 10 सेंटर पर 500 मीट्रिक टन यूरिया पहुंची है।