Bareilly News: खिलाड़ियों को मिली राइफल क्लब की सौगात, नगर विकास मंत्री ने कई परियोजनाओं का किया लोकार्पण
नगर विकास और ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा शनिवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने यहां जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। शहर के खिलाड़ियों को राइफल क्लब की सौगात दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में नगर विकास एवं उर्जा मंत्री एके शर्मा ने बिजली लाइनों के विस्तार, पार्कों के विकास, सीसी रोड और सड़कों, नाले-नालियों की 84.55 करोड़ परियोजनाओं का शनिवार को शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि अब बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी। सीसी रोड के साथ नाले-नालियों का निर्माण होगा।
नगर विकास मंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज ऑडिटोरियम में जिन परियोजनाओं के शिलापटों का लोकार्पण किया, उनमें नगर निकाय क्षेत्र की 49.32 करोड़ रुपये की 130 परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा 11.23 करोड़ की लागत का राइफल क्लब खिलाड़ियों को समर्पित किया। अर्जुन अवार्डी और शूटिंग में ओलंपिक तक खेल चुके पीएन प्रकाश खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। इस दौरान मंत्री ने निशानेबाजी में भी हाथ आजमाया।
ऊर्जा मंत्री ने सुभाषनगर और जाफरपुर के लिए 24 करोड़ रुपये की लिंक लाइनों को भी समर्पित किया। लोकार्पण के बाद आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में मंत्री ने कहा कि नगरीय क्षेत्र विकास का चुंबक होते हैं। जिन नगरों का विकास अधिक होता है और रहने तथा शिक्षा की बेहतर व्यवस्था होती है, वहां अधिक विकास होता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्मार्ट सिटी मिशन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सेफ सिटी अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के कई शहर देश में उदाहरण बनकर उभरे हैं। स्वच्छता और वायु गुणवत्ता की रैकिंग बरेली ने पूरे देश में सम्मानजनक स्थान पाया है।
दो साल में बरेली का बहुत विकास हुआ- मंत्री
मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि जब नगरों का विकास होता है तो बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने आप वहां आना चाहती हैं। बरेली में दो साल में बहुत विकास हुआ है। सड़के चौड़ी हुई हैं, स्ट्रीट लाइटें बढ़ी हैं और शहर सुंदर दिखने लगा है। नगरीय क्षेत्रों का विकास, प्रदेश के समग्र विकास का इंजन है। इसलिए नगरीय विकास को रफ्तार देंगे ताकि 2047 तक देश प्रदेश विकसित हो सके।
यह भी बोले मंत्री-अवैध कब्जों पर जीरो टॉरलेंस, अधिकारी कब्जे हटवाएं
नगर विकास मंत्री ने कहा कि अवैध कब्जों पर जीरो टॉलरेंस की नीति है। सार्वजनिक भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा है तो उसे हटवाएं। पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन ही योगी राज की प्राथमिकता है। ऊर्जा विभाग की योजनाओं से तीन साल में 1000 करोड़ के काम हुए हैं। बरेली जिले में 337 करोड़ रुपये के काम पूरे हो चुके हैं। इस साल 86 करोड़ का नया प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में उत्तर प्रदेश सबसे अग्रणी राज्य के रूप में उभर रहा है।
यह लोग रहे मंच पर मौजूद
महापौर उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल समेत, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, बहोरन लाल मौर्य, नवाबगंज के विधायक एमपी आर्य, भाजपा के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, डीएम अविनाश सिंह, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य समेत तमाम पार्षद मौजूद रहे।
उद्यमियों को मिले सस्ती जमीन, 300 बेड अस्पताल का भी हो संचालन
विकसित प्रदेश और विकसित बरेली के लिए वरिष्ठ चिकित्सक केशव अग्रवाल ने जिला अस्पताल में बेहतर इलाज व्यवस्था के लिए मेडिकल स्टूडेंट्स की मदद लेने, आईएमए के अध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने 300 बेड का अस्पताल संचालित कराने और यूपी चेंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने उद्यमियों को कम से कम दाम पर भूमि उपलब्ध कराने के सुझाव दिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.