फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UPSC Pre Examination 2019 on 2 June

संघ लोकसेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा दो जून को, बरेली में 39 केंद्रों पर 17668 अभ्यर्थी 

Tue, 14 May 2019 01:38 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 14 May 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
UPSC Pre Examination 2019 on 2 June
UPSC

संघ लोकसेवा आयोग (सिविल सेवा) की प्रारंभिक परीक्षा 2 जून को होगी। बरेली समेत प्रदेश के नौ मंडलों में होने वाली परीक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। बरेली शहर में बने 39 केंद्रों पर 17,668 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस बार नोडल/समन्वयक अधिकारी डीएम बनाए गए हैं।

विज्ञापन


सीडीओ सत्येंद्र कुमार और नगर आयुक्त सैमुअल पाल एन परीक्षा के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। कमिश्नर रणवीर प्रसाद के रिश्तेदार भी परीक्षा में भाग ले रहे हैं, इसलिए उन्हें परीक्षा कोआर्डिनेशन कार्य नहीं सौंपा गया है। उनके स्थान पर डीएम वीके सिंह नोडल/समन्वयक अधिकारी होंगे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। मजिस्ट्रेटों की तैनाती और नाम तय कर दिए गए हैं। परीक्षा संचालन में बरेली मंडल के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नामित कर लगाए गए हैं।
विज्ञापन


दो पालियों में होगी परीक्षा 
सिविल सेवा परीक्षा (प्रारंभिक) में विभिन्न जिलों से 17,668 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए शहर में सभी प्रमुख कॉलेज और स्कूल अनुबंधित किए गए हैं। इनके प्रधानाचार्य और स्टाफ भी परीक्षा में सहयोग करेंगे। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9.30 से 11.30 और शाम 2.30 से 4.30 बजे तक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed