फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uproar when couple caught at Collectorate gate

Bareilly News: कलक्ट्रेट गेट पर प्रेमी जोड़े को पकड़ा तो हंगामा

Sat, 06 Dec 2025 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
Uproar when couple caught at Collectorate gate
कोतवाली पुलिस ने युवती को घर भेजा, दो लोगों का चालान
विज्ञापन

बरेली। कलक्ट्रेट गेट के पास शुक्रवार दोपहर उस समय हंगामा हो गया जब एक महिला और उसके पति ने अपनी रिश्तेदार युवती को प्रेमी के साथ देख लिया। दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती को परिजनों के सुपुर्द कर प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।
पूछताछ में प्रेमी ने स्वीकार किया कि उसका युवती से लंबे समय से प्रेम संबंध है। कहा कि उन दोनों का एक बच्चा भी है। हालांकि रिश्तेदार महिला व उसके पति ने प्रेमी को शोहदा बताते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

इन लोगों आरोप लगाया कि प्रेमी युवक रिश्ते में युवती का भतीजा लगता है। उसने धोखे से संबंध बनाए। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। कोतवाल सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि युवती को उसके घर भेजने के बाद कथित प्रेमी व दूसरे पक्ष के व्यक्ति का शांतिभंग में चालान कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed