फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uproar over shifting of liquor shop to Sainik Colony in Bareilly

Bareilly News: सैनिक कॉलोनी में शराब की दुकान शिफ्ट करने पर हंगामा, धरने पर बैठे स्थानीय लोग

Tue, 26 May 2026 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2026 01:24 AM IST
सार

बरेली के संजय नगर बाइपास सड़क पर सैनिक कॉलोनी में शराब की दुकान शिफ्ट करने पर सोमवार को हंगामा हुआ। निवासियों ने दुकान के विरोध में धरना दिया और नारेबाजी की।

विज्ञापन
Uproar over shifting of liquor shop to Sainik Colony in Bareilly
धरने पर बैठे स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के संजय नगर बाइपास रोड पर सैनिक कॉलोनी गली नंबर चार के प्रवेश द्वार पर रातों-रात शराब की दुकान शिफ्ट करने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। सैनिक कॉलोनी और मेगासिटी के निवासियों ने सोमवार को हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ देखकर शराब व्यापारी दुकान छोड़कर भाग निकला। दोपहर दो बजे तक धरना देने वाले लोगों ने आबकारी विभाग के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


सैनिक कॉलोनी गली नंबर चार के छोर पर लॉन में गारमेंट शोरूम खोलने के नाम पर रविवार आधी रात के बाद गाड़ियों में शराब लाकर रख दी गई। सुबह दुकानदार ने शटर हटाया तो पता लगा कि पास के ही इलाके से हटाई गई शराब दुकान चुपचाप यहां शिफ्ट की जा रही है। इसकी भनक लगते ही इलाके के लोगों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन


स्कूल के पास खुली है दुकान 
लोगों को गुस्सा इस बात पर भी था कि इस बात का अंदेशा होने पर वह पहले ही डीएम, एसएसपी व जिला आबकारी अधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत कर चुके थे। तर्क था कि रिहायशी इलाके में स्कूल के पास शराब की दुकान खोलने से बड़ी दिक्कत हो सकती है। इसके बाद भी संज्ञान नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तपती दोपहर में लोगों ने दुकान के आगे धरना शुरू कर दिया। जानकारी पर पुलिस ने मौके पर आकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। लोगों ने ऐलान किया कि यहां किसी सूरत में शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। धरना देने वालों में घनानंद पांडेय, मेगासिटी अपार्टमेंट आरडब्ल्यूएस के अध्यक्ष जुगल किशोर श्रीवास्तव, शिक्षक नेता नवल किशोर त्रिपाठी, केसी पांडेय, हरिओम गुप्ता, विहिप के नगर अध्यक्ष सुबोध गुप्ता, रजनी मैन्दोला, वंदना राठौर, हेमा अग्रवाल, प्रकाश भट्ट सहित कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed