फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uproar over removal of kanwariyas from Izzatnagar railway station

Bareilly News: इज्जतनगर रेलवे स्टेशन से कांवड़ियों को हटाने पर हंगामा

Sun, 20 Aug 2023 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Uproar over removal of kanwariyas from Izzatnagar railway station
बरेली। इज्जतनगर रेलवे स्टेशन से जीआरपी ने कांवड़ियों को हटाने की कोशिश की तो हंगामा हो गया। बाद में कांवड़ियों का डीजे भी अंदर कर लिया गया।
विज्ञापन


भोजीपुरा थाने के धौराटांडा से 85 कांवड़ियों का जत्था कछला से जल लेकर लौट रहा था। शनिवार को शाम ढलते ही जत्था इज्जतनगर रेलवे स्टेशन परिसर के बाहरी हिस्से में विश्राम और भोजन करने के लिए रुक गया। जीआरपी के दो सिपाही यहां आए और कांवड़ियों को स्टेशन से हटाने लगे। वह कांवड़ियों से स्टेशन के पीछे कुदेशिया रोड पर जाने के लिए कहने लगे। कांवड़ियों ने हटाने का कारण पूछा तो सिपाहियों ने कह दिया कि डीआरएम का आदेश है। इसके बाद हिंदू संगठनों के लोग इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। हिंदू जागरण मंच के दुर्गेश गुप्ता, परशुराम सेना के प्रदीप गुप्ता, भाजपा कार्यकर्ता मिंटू सिंह, दिलीप रस्तोगी, वीरू राजपूत, धर्मेंद्र, रोहित और नरेंद्र आदि ने कांवड़ियों को हटाने का विरोध किया। उन्होंने डीआरएम मुर्दाबाद के नारे लगाए। जीआरपी स्टाफ से कहा कि जब यहां दूसरे समुदाय के कार्यक्रम कराते हैं तो माहौल खराब नहीं होता। इसके बाद डीआरएम के पीआरओ ने मोबाइल पर जीआरपी से बात की और कांवड़ियों को हटाने से मना कर दिया। मामला शांत होने के बाद कांवड़ियों ने स्टेशन पर ही विश्राम किया। उनका डीजे भी बाहरी हिस्से में लाकर खड़ा कर लिया गया। भजनों की धुन पर कांवड़िये थिरकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed