{"_id":"69027fddb5ad85f3a309efd6","slug":"uproar-over-death-of-cow-in-cow-shelter-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-104450-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गोशाला में गाय की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गोशाला में गाय की मौत पर हंगामा
विज्ञापन
बिशारतगंज। नगर पंचायत की अस्थाई गोशाला में बुधवार को एक गाय के मरने की सूचना पर पहुंचे हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने गाय के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
उन्होंने मझगवां के पशु चिकित्सा अधिकारी से कड़ी नाराजगी जताई। मृत गाय का नगर पंचायत की ओर से अंतिम संस्कार करा दिया गया।
विश्व हिंदू महासंघ के तहसील अध्यक्ष पवन गोस्वामी, गो रक्षक दल के अध्यक्ष अभिषेक गोस्वामी अपने साथी सोनू, राहुल आदि के साथ गोशाला पहुंचे। उन्होंने गाय के इलाज में लापरवाही बरतने पर कहा कि पशु अस्पताल से दो दिन पूर्व पशु चिकित्सक इलाज करने आए थे। उसके बाद किसी ने गाय की सुध नहीं ली।
अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि गाय के बीमार होने की सूचना पशु चिकित्सा अधिकारी मझगवां को दी गई थी। उपचार भी कराया गया। गाय की मृत्यु हो जाने पर नियमानुसार दफन करा दिया गया। संवाद