{"_id":"6670bdfd38bfde69a20cb324","slug":"uproar-over-buffalo-being-sacrificed-in-front-of-shiv-temple-police-station-surrounded-bareilly-news-c-4-bly1015-422522-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शिव मंदिर के सामने भैंस की कुर्बानी देने पर हंगामा, थाना घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शिव मंदिर के सामने भैंस की कुर्बानी देने पर हंगामा, थाना घेरा
Tue, 18 Jun 2024 04:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 18 Jun 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
सीबीगंज। क्षेत्र के जोगीठेर गांव में शिव मंदिर के सामने भैंस की कुर्बानी देने पर हंगामा हो गया। दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस ने उन्हें हटाया तो आक्रोशित ग्रामीण सीबीगंज थाने पहुंच गए। वहां थाने का घेराव कर बरेली-दिल्ली हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। सीओ टू ने उनको समझाकर शांत कराया। आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है।
जोगीठेर में एक समुदाय के कुछ लोगों ने शिव मंदिर के सामने इसरार के घेर (खाली पड़ी जगह) में सोमवार दोपहर भैंस की कुर्बानी दे दी। शाम को जब ग्रामीण शिव मंदिर पर पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। इसके बाद लोग मंदिर के पास एकत्र हो गए और विरोध शुरू कर दिया। दूसरे समुदाय के लोग भी वहां पहुंच गए। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने की वजह से पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए लोगों को शांत कराया।
गांव में मामला शांत होने के बाद शाम को एक पक्ष के लोग सीबीगंज थाने पहुंच गए और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। सीबीगंज थाने का घेराव कर बरेली-दिल्ली हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने किसी तरह मामला संभाला। ग्रामीणों की तहरीर पर इसरार, इस्लाम, शफी, अखलाक व इसरार के चार बेटों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर इसरार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
सीबीगंज इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर इसरार को गिरफ्तार कर लिया गया है। किसी को नई परंपरा डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।