फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uproar as animals are crammed into trucks and removed from Haji Shakeel's dairy.

Bareilly News: हाजी शकील की डेयरी से ट्रकों में ठूंसकर निकाले पशु, हंगामा

Tue, 29 Sep 2026 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Uproar as animals are crammed into trucks and removed from Haji Shakeel's dairy.
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। दो ट्रकों में ठूंसकर ले जाए 40 पशुओं को देखकर सोमवार को गोरक्षकों ने हंगामा कर दिया। पता लगा कि इनमें 20 गोवंशीय पशु भी शामिल थे, जिनके हाथ-मुंह बांध दिए गए थे। कार्यकर्ताओं ने इन ट्रकों को रोककर चालकों को पुलिस के हवाले कर दिया और तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पशुओं को मेडिकल के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष रोहित गंगवार की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक, उनको सोमवार दोपहर गांव धंतिया स्थित हाजी शकील की डेयरी से पशुओं को ट्रकों में ठूंसकर ले जाने की सूचना मिली थी। इस पर वह अमित गंगवार, विजय गंगवार, शिवा राठौर, चंद्रेश, विजय मौर्य और शिवा कश्यप के साथ धंतिया की ओर गए।
विज्ञापन

हाईवे पर शंखा नदी पुल के पास कार्यकर्ताओं ने दोनों ट्रकों को रोक लिया। ट्रकों में 40 पशु भरे हुए थे, जिनमें से 20 गोवंशीय थे। पशुओं को ठूंसकर ले जाने का कारण पूछने पर ट्रक चालकों से कहासुनी और हाथापाई हो गई। इसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। घटना का वीडियो भी बना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीट फैक्टरी प्रबंधन भी शक के दायरे में
जिन डेयरी मालिक के पशु बताए जा रहे हैं, उन हाजी शकील कुरैशी की मारिया फ्रोजन मीट कंपनी भी कैंट इलाके में है। यहां महिषवंशीय पशुओं का रोस्टर के मुताबिक कटान कर मीट एक्सपोर्ट किया जाता है। ऐसे में उनकी डेयरी में गोवंशीय पशुओं की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पशुओं को जलभराव से बचाने के लिए शिफ्ट करने का तर्क समझ में आता है, लेकिन उन्हें ठूंसकर ले जाने और गोवंशीय पशुओं को वाहन के बीच में मुंह व पैर बांधकर डालने से फैक्टरी प्रबंधन भी संदेह के दायरे में आ गया है।
पुलिस ने शुरू की जांच
सीओ हाईवे ने बताया कि सूचना मिलने पर फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों ट्रकों को कब्जे में लेकर चालकों से पूछताछ की जा रही है। कुछ लोगों ने चालकों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। वैसे चालकों ने बारिश की वजह से पशुओं को एक डेयरी से दूसरी में शिफ्ट करने की सफाई दी है। जांच में कोई खामी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

फैक्टरी प्रबंधन ने दी सफाई
मारिया फ्रोजन मीट फैक्टरी के प्रबंधन से जुड़े ईशान ने बताया कि धंतिया के पास उनकी डेयरी निचले इलाके में है। वहां जलभराव हो गया है तो पशुओं को दूसरी डेयरी में ले जाया जा रहा था। इनमें भैंसों के अलावा गाय, घोड़े व अन्य पशु भी शामिल हैं, जिन्हें धीरे-धीरे शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed