UPPSC PCS Result 2022: बरेली की अनुष्का बनीं पुलिस उपाधीक्षक, सीनियर लेक्चरर डायट पद पर सोनिया का चयन
बरेली की अनुष्का, सोनिया गुप्ता और राकेश कुमार ने पीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। शुक्रवार को जब पीसीएस परीक्षा का परिणाम आया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास किया जाए तो सफलता जरूर मिलती है। इन्हीं पंक्तियों को बरेली के युवाओं ने सच कर दिखाया है। कई असफलता के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। शुक्रवार को जब पीसीएस परीक्षा का परिणाम आया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिजनों ने मुंह मीठा कराया। कॉल और मेसेज के जरिए बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
पुलिस विभाग में मिली अहम जिम्मेदारी : अनुष्का
बदायूं रोड कॉलोनी की रहने वाली अनुष्का को अब पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले उनका चयन पीसीएस परीक्षा 2021 के माध्यम से आबकारी निरीक्षक के पद पर भी हुआ था। अनुष्का के पिता शिक्षक हैं, जिनसे उन्हें सिविल सेवा की प्रेरणा मिली। अब सफलता हासिल करने के बाद उनका लक्ष्य आईएएस परीक्षा में चयनित होना है। उनका प्रयास अभी भी जारी रहेगा। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय गुरु अजीत कुमार सिंह और माता-पिता को दिया है।
UPPSC PCS Final Result 2022: दो नौकरियां छोड़ बने थे BSA, अब SDM की कुर्सी संभालेंगे कुमार गौरव
बच्चों को पढ़ाकर फिर करती थी तैयारी : सोनिया
स्टेट बैंक कॉलोनी की रहने वाली सोनिया गुप्ता का चयन सीनियर लेक्चरर डायट के पद पर हुआ है। सोनिया ने बताया कि इससे पहले भी तीन बार परीक्षा दी थी, मगर चयन चौथे प्रयास में हुआ। बताया कि वे नवाबगंज के प्राथमिक विद्यालय मिलख अलीनगर में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें पीसीएस की तैयारी के लिए ससुर विनय गोयल ने प्रेरित किया था। डॉ. केबी त्रिपाठी ने मार्गदर्शन और पति अमित गोयल ने पढ़ाई में सहयोग किया। बताया कि बेटी को भी वे सिविल सेवा की तैयारी कराएंगी।
इधर बेटे का जन्म उधर पीसीएस में चयन : राकेश
शीशगढ़ के बल्ली गुलरिया के किसान के बेटे राकेश कुमार ने पीसीएस में चयनित होकर गांव का नाम रोशन कर दिया है। यह कहना है राकेश के गुरु एसपी शर्मा का। उन्होंने बताया कि दोपहर में राकेश एक बेटे के पिता बने और शाम को पीसीएस में चयन होने से दोहरी खुशी मिली है। राकेश ने साल 2018 में पहली बार पीसीएस का साक्षात्कार दिया था पर चयन नहीं हो सका। तैयारी जारी रखी। पिछले साल वे बेसिक स्कूल में शिक्षक बने और अब सीनियर लेक्चरर डायट पर पर चयनित हुए हैं।