फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   upasana express crossed from broken track

टूटी पटरी से गुजरी उपासना एक्सप्रेस, कीमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Sun, 09 Dec 2018 04:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Sun, 09 Dec 2018 04:24 PM IST
विज्ञापन
upasana express crossed from broken track
डेमो - फोटो : डेमो

रोजा के पास शनिवार सुबह रेल ट्रैक में फ्रैक्चर हो गया। इससे उपासना एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। इस दौरान डाउन लाइन पर करीब 40 मिनट यातायात प्रभावित रहा। लखनऊ-चंडीगढ़ और बेगमपुरा एक्सप्रेस को भी रोकना पड़ा। 

विज्ञापन


डाउन लाइन पर शनिवार सुबह 9:20 बजे पंडित राम प्रसाद बिस्मिल रेलवे स्टेशन के पास किमी संख्या 1224/20-22 पर कंपनी ज्वाइंट के पास रेल ट्रैक में दरार हो गई। इसी समय यहां से उपासना एक्सप्रेस के गुजरने वाली थी। ट्रेन अगर टूटी पटरी से गुजरती तो गैप ज्यादा होने से हादसा हो सकता था। कीमैन रोहित कुमार की टूटी पटरी पर नजर पड़ी। उसने लाल झंडी लगाकर उपासना एक्सप्रेस को रोक लिया। ट्रैक पर सात स्थानों पर फॉग सिग्नल विस्फोट भी किए गए। पीडब्ल्यूआई अरुण कुमार सक्सेना भी टीम के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन


उपासना एक्सप्रेस के पीछे आ रही 12232 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को रोजा और 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस को शाहजहांपुर स्टेशन पर रोक दिया गया। रेल पथ विभाग ने समय रहते ट्रैक को दुरुस्त किया। करीब 40 मिनट बाद उपासना एक्सप्रेस को रवाना किया जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल ट्रैक पर प्लेट में मामूली फ्रैक्चर हुआ था। समय रहते इसको दुरुस्त कर लिया गया। सर्दियों में रेल ट्रैक फ्रैक्चर होने के मामले बढ़ जाते हैं। इस पर पूरी नजर रखी जा रही है। 
-अरुण कुमार सक्सेना, पीडब्ल्यूआई रोजा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed