फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Weather changed cold increased due to drizzle in Bareilly

Weather: बरेली-बदायूं में छाए बादल, तराई में कोहरा और सर्द हवा ने कंपकंपाया; जानें मौसम का हाल

Thu, 23 Jan 2025 12:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Jan 2025 12:24 PM IST
सार

मौसम के अजब गजब रंग देखने को मिल रहे हैं। तीन-चार दिन से खिल रही धूप के बाद बृहस्पतिवार को मौसम फिर बदल गया। बरेली और बदायूं में बादल छाए रहे। वहीं तराई का इलाका कोहरे की चादर में लिपट रहा। 

विज्ञापन
UP Weather changed cold increased due to drizzle in Bareilly
पीलीभीत में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली। बृहस्पतिवार को सुबह से बादल छा गए। बूंदाबांदी भी हुई है, जिससे फिर से ठंड बढ़ गई। पड़ोसी जनपद बदायूं में भी बादल छाए। मौसम विभाग ने हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। उधर, तराई के जनपद पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में सुबह कोहरा छाया रहा। सर्द हवा से लोग ठिठुरते दिखे। 

विज्ञापन


चार दिन से लगातार खिल रही थी धूप 
बरेली में चार दिन से निकल रही चटक धूप से दिन का पारा अब सामान्य से ज्यादा दर्ज हो रहा था। लिहाजा, ठंड कम हो गई थी। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 24 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम पारा 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। बृहस्पतिवार को बादल छाने और सर्द हवा चलने से ठंड फिर बढ़ गई है।

विज्ञापन

पीलीभीत में कोहरा और सर्द हवा ने कंपकंपाया
तराई में मौसम का उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। पीलीभीत में तीन दिन से सुबह 10 बजे तक कोहरा और बाद में तेज धूप खिल जा रही थी। बृहस्पतिवार को मौसम फिर बदल गया। बुधवार रात नौ बजे से ही शुरू हुआ कोहरा सुबह 11 बजे बाद तक छाया रहा। कोहरे के साथ ही सर्द हवा भी चली। मौसम में सर्दी का असर बढ़ गया है। गलन बढ़ने से लोगों ने ठिठुरन महसूस की। कोहरे ने वाहनों की गति भी धीमी कर दी। चालक हेडलाइट जलाकर जाते दिखाई दिए।

खीरी में गलन बरकरार
लखीमपुर खीरी में बृहस्पतिवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। कोहरे का असर बुधवार रात से ही शुरू हो गया था। रात में हाईवे पर दृश्यता तीन-चार मीटर हो गई थी। इसके कारण वाहनों की रफ्तार थम सी गई। बृहस्पतिवार सुबह कोहरे के कारण वाहन लाइट जलाकर निकले। सर्द हवा चल रही है, जिसके कारण गलन भी बरकरार है। सुबह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन

फिर बदला मौसम का मिजाज, छाया कोहरा
शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार सुबह एक बार फिर से मौसम ने करवट ली। सुबह हल्का कोहरा रहा और बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। पूर्वी हवा चल रही है। बदायूं में बादल छाने के साथ कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed