फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP UG Neet counselling registration to start from June 19

यूपी यूजी नीट काउंसलिंग के लिए ऑन लाइन पंजीकरण 19 जून से

Wed, 06 Jun 2018 06:26 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 06 Jun 2018 06:26 PM IST
विज्ञापन
UP UG Neet counselling registration to start from June 19
नीट परीक्षा
 यूजी नीट काउंसलिंग के लिए ऑन लाइन पंजीकरण 19 जून से शुरू होंगे और 25 जून सुबह 10 बजे तक चलेंगे। मेरिट सूची 25 जून को ही जारी की जाएगी। पंजीकृत अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच 26 से 30 जून तक सुबह 9 बजे से शाम को 5 बजे तक होंगे। ऑन लाइन चॉइस फिलिंग का मौका 2 से 5 जुलाई सुबह 10 बजे तक दिया जाएगा। 5 जुलाई को परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय ने यूपी यूजी नीट 2018 की ऑनलाइन काउंसलिंग की तिथियां मंगलवार को जारी कर दी।  ऑन लाइन पंजीकरण 19 से और 25 जून की सुबह 10 बजे तक चलेंगे। ऑन लाइन काउंसलिंग के परिणाम की घोषणा 5 जुलाई को करने के बाद 6 से 11 जुलाई तक आवंटन पत्र डाउनलोड किया जा सकेगा। प्रवेश लेने की तिथि 6 से 12 जुलाई तय की गई है। सेकेंड राउंड काउंसलिंग के लिए पंजीकरण 13 से 16 जुलाई की सुबह 10 बजे तक होंगे। मेरिट सूची 16 जुलाई को जारी होगी। पंजीकृत अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच 17 से 20 जुलाई की शाम पांच बजे तक होगी। ऑन लाइन चॉइस फिलिंग का मौका 24 से 26 जुलाई तक दिया जाएगा। 26 जुलाई को ही  परिणामों की घोषणा की जाएगी। आवंटन पत्र 27 जुलाई से दो अगस्त तक डाउनलोड किए जा सकेंगे। प्रवेश लेने की तिथि 27 जुलाई से 3 अगस्त तय की गई है। दोनों काउंसलिंग के बाद बची हुई सीटों के लिए मॉपअप राउंड का पंजीकरण 30 जुलाई से 2 अगस्त तक होगा।
विज्ञापन


1 अप्रैल 2018 के बाद का ओबीसी प्रमाण पत्र मान्य
महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा प्रो.केके गुप्ता के अनुसार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अभ्यर्थियों के जाति प्रमाण पत्र 1 अप्रैल 2018 या उसके बाद के ही मान्य होंगे। प्रमाण पत्र उप्र सरकार द्वारा निर्धारित प्रारूप और सक्षम अधिकारी के हस्ताक्षर से जारी होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed