{"_id":"6422c33853258524650261a4","slug":"up-stf-arrested-two-smugglers-in-shahjahanpur-2023-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: शाहजहांपुर में एसटीएफ ने दबोचे दो तस्कर, नेपाल से लाई गई 27 करोड़ की चरस और अफीम बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: शाहजहांपुर में एसटीएफ ने दबोचे दो तस्कर, नेपाल से लाई गई 27 करोड़ की चरस और अफीम बरामद
Tue, 28 Mar 2023 04:06 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 28 Mar 2023 04:06 PM IST
सार
तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए कार में तेल की टंकी के बराबर एक और टंकी बनवा रखी थी। इसी के अंदर मादक पदार्थो को छिपाकर तस्करी करके ले जाया जा रहा था। एक आरोपी गोंडा, दूसरा बहराइच का रहने वाला है।
विज्ञापन
एसटीएफ ने गिरफ्तार किए तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एसटीएफ लखनऊ और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 22 किलो चरस और साढ़े पांच किलो अफीम बरामद की है। आरोपियों से बरामद चरस और अफीम की कीमत 27 करोड़ रुपये बताई गई है। बरामद चरस और अफीम नेपाल से तस्करी कर लाई गई थी।
विज्ञापन
सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि पुलिस ने रविवार को दिउरिया मोड़ तिराहे से कार से सतीश गुप्ता निवासी शहजनवां थाना कौड़िया जिला गोंडा और विवेक श्रीवास्तव निवासी विशनापुर थाना रुपैडिया जिला बहराइच को गिरफ्तार किया। उनके पास से चरस और अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन
Bareilly: स्मैक तस्कर से सौदेबाजी पर दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, एसएसपी ने की कार्रवाई
विज्ञापन
सीओ के अनुसार, अशरफ और शराफत ने नेपाल के ग्राम चनरौटा से मादक पदार्थ बैग में रखकर दिया था। इसे हिमाचल के शिमला और शामली के कैराना में सप्लाई करना था। आरोपियों ने कार में तेल की टंकी के बराबर एक अन्य टंकी बनवा रखी थी। इसी के अंदर मादक पदार्थो को छिपाकर तस्करी करके ले जाया जा रहा था।
जलालाबाद में चरस के साथ पकड़ा गया आरोपी
जलालाबाद कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात गश्त के दौरान पांच सौ ग्राम चरस व ढाई हजार की नकदी समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव कटियूली निवासी दल सिंह को जलालाबाद में कोला मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।Umesh Pal Murder Case: लल्ला गद्दी उगलेगा अशरफ के राज, तीन दिन की सशर्त कस्टडी रिमांड मंजूर
दल सिंह के खिलाफ थाना जलालाबाद के अलावा अल्हागंज, कलान व मिर्जापुर थानों में 16 मुकदमे दर्ज हैं। उसने बताया कि वह जनपद कन्नौज के हसन नाम के व्यक्ति से माल लाता है और उसकी पुड़िया बनाकर गांव व ढाबों आदि में बेचता है।