फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP schools closed for two days due to cold wave and fog

ठंड का असर: बरेली के बाद इन जिलों में भी आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित, माध्यमिक का समय बदला

Sun, 28 Dec 2025 09:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Dec 2025 09:44 PM IST
सार

बरेली के बाद शाहजहांपुर और पीलीभीत जनपद में भी आठवीं तक के स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है। रविवार को जारी आदेश के मुताबिक कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए दो दिन अवकाश रहेगा। वहीं शिक्षक व अन्य स्टाफ विद्यालय से संबंधित कार्य करेंगे।

विज्ञापन
UP schools closed for two days due to cold wave and fog
रविवार को दिनभर छाया रहा कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में रविवार को दिनभर कोहरा छाया रहा। शीतलहर ने ठिठुरन का अहसास कराया और गलन भी बढ़ गई है। कोहरा और कड़ाके की सर्दी के कारण बरेली के बाद पीलीभीत और शाहजहांपुर में भी कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है। बरेली जिले में शनिवार को ही अवकाश का आदेश जारी कर दिया गया था। 29 और 30 दिसंबर को आठवीं तक के स्कूलों में बच्चों की छुट्टी रहेगी। वहीं माध्यमिक स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। 

विज्ञापन


माध्यमिक स्कूलों के समय में बदलाव
प्रदेश में कड़ाके की ठंड और लगातार बढ़ रही शीतलहर को देखते हुए शिक्षा विभाग ने माध्यमिक विद्यालयों के संचालन समय में महत्वपूर्ण परिवर्तन किया है। बरेली के डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक, अत्यधिक ठंड और खराब मौसम के चलते विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


अब जिले के सभी माध्यमिक विद्यालय अगले आदेश तक सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक ही संचालित किए जाएंगे। विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि सभी विद्यालय प्रबंधन इस नई समय सारणी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। फिलहाल यह व्यवस्था अग्रिम आदेशों तक लागू रहेगी और मौसम की स्थिति के अनुसार आगे का निर्णय लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

शाहजहांपुर में दो दिन का अवकाश घोषित
शाहजहांपुर के डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शीतलहर एवं घने कोहरे के मद्देनजर जनपद के समस्त परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई स्कूलों और मदरसों को कक्षा एक से लेकर आठ तक 29 और 30 दिसंबर को बंद रखने का आदेश दिया है। डीएम ने बताया कि इस दौरान अध्यापक व अन्य स्टाफ विद्यालय से संबंधित कार्य करेंगे।

पीलीभीत में भी छुट्टी का आदेश जारी
पीलीभीत में लगातार गिरावट के चलते ठंड का सितम लगातार बढ़ रहा है। इससे आमजन परेशान है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए प्रशासन ने जरूरी कदम उठाया। रविवार को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने आदेश जारी किया। इसमें ठंड के मद्देनजर सोमवार और मंगलवार को कक्षा एक से आठ तक के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, समस्त बोर्डों के अलावा राजकीय व अशासकीय विद्यालय में अवकाश घोषित किया है। हालांकि दोनों दिन शिक्षक समेत अन्य कर्मचारियों को विद्यालय पहुंचकर विभागीय कार्यों का निर्वहन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed