फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Police Recruitment Exam Roadways buses free for candidates

पुलिस भर्ती परीक्षा : बरेली में 10 पालियों में शामिल होंगे 1.30 लाख अभ्यर्थी, रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा

Tue, 20 Aug 2024 10:46 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Aug 2024 10:46 AM IST
सार

प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। मुफ्त यात्रा के लिए अभ्यर्थी को अपने एडमिट कार्ड की एक छाया प्रति परिचालक को देनी होगी।

विज्ञापन
UP Police Recruitment Exam Roadways buses free for candidates
डिपो में खड़ीं रोडवेज बसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान पांच दिन में रोडवेज बसों में 1.30 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी मुफ्त यात्रा करेंगे। परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को शहर के 29 केंद्रों पर दो-दो पालियों में कराई जाएगी। प्रतिदिन दो-दो पालियों में होने वाली परीक्षा की हर एक पाली में 13 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन

 
पुलिस-प्रशासन के साथ-साथ माध्यमिक शिक्षा विभाग और रोडवेज भी परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है। सरकार ने अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। मुफ्त यात्रा के लिए अभ्यर्थी को अपने एडमिट कार्ड की एक छाया प्रति परिचालक को देनी होगी। परीक्षा के दौरान बरेली और रुहेलखंड डिपो की रोडवेज बसों पर पांच दिन तक रोजाना 26 हजार से ज्यादा अतिरिक्त यात्रियों का दबाव होगा। 
विज्ञापन


इससे पहले सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए 18 अगस्त की रात 12 से 19 अगस्त रात 12 बजे तक मुफ्त यात्रा की सुविधा दी। इसको लेकर भी रोडवेज ने कई दिन पहले से तैयारियां कीं, लेकिन ऐन मौके पर व्यवस्थाएं धराशायी नजर आईं। अधिकारियों का कहना है कि जो भी कमियां रहीं उनको दूर किया जा रहा है। परीक्षा के दौरान कोई समस्या नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उर्स को लेकर भी अतिरिक्त बसों के संचालन की कवायद
इसी माह 29, 30 और 31 अगस्त को आला हजरत का उर्स होना है। उर्स में बरेली समेत आसपास के जिलों और दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में जायरीन बरेली पहुंचते हैं। ऐसे में परीक्षा के दौरान दो दिन अतिरिक्त बसों और फेरों की कवायद की जा रही है। 

आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि अभ्यर्थियों को समस्या नहीं होगी। पुलिस-प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से सूचनाएं मिलने के बाद साफ हो जाएगा कि किन मार्गों के ज्यादा अभ्यर्थी हैं। उन मार्गों पर अतिरिक्त बसें लगाने के साथ उनके फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed