फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP police constable suspended for posting against Indian government s views

UP News: फलस्तीन के लिए चंदा मांगने वाला सिपाही हुआ निलंबित; फेसबुक पर समर्थन में लगाया था स्टेट्स

Sun, 15 Oct 2023 08:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 15 Oct 2023 08:45 PM IST
सार

पोस्ट में फलस्तीन के समर्थन में बातें लिखकर चंदा मांगा गया था। शिकायत करने वाले ने लिखा कि आतंकी हमले के बाद भारत इस्राइल के साथ खड़ा है। वहीं बरेली जिले का एक कांस्टेबल फलस्तीन के लिए चंदा मांग रहा है।

विज्ञापन
UP police constable suspended for posting against Indian government s views
कांस्टेबल ने फलस्तीन के समर्थन में की थी पोस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में फलस्तीन के लिए चंदा मांगने वाले सिपाही सुहैल अंसारी को निलंबित कर दिया गया है। सिपाही की तैनाती पुलिस लाइन में थी। उसने फलस्तीन के समर्थन में फेसबुक पर स्टेट्स लगाया था। उसने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर डीजीपी से शिकायत के बाद एसपी ने मामले की जांच एएसपी को सौंपी थी।

विज्ञापन

कुछ दिन पहले अनुपम तिवारी नाम के व्यक्ति ने बरेली निवासी और लखीमपुर पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी सुहेल अंसारी की शिकायत डीजीपी से एक्स पर की थी। शिकायत में सिपाही सुहेल अंसारी की फेसबुक प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट तो दूसरा फेसबुक की स्टोरी पर लगाया गया स्क्रीनशॉट टैग किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्ट में फलस्तीन के समर्थन में बातें लिखकर चंदा मांगा गया था। शिकायत करने वाले ने लिखा कि आतंकी हमले के बाद भारत इस्राइल के साथ खड़ा है। वहीं बरेली जिले का एक कांस्टेबल फलस्तीन के लिए चंदा मांग रहा है। भरोसा है कि उत्तर प्रदेश का पुलिस-प्रशासन उचित कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन

मामले की जानकारी होने पर एसपी गणेश प्रसाद साहा ने एएसपी नैपाल सिंह को जांच सौंपी थी। एएसपी की जांच के बाद सिपाही सुहेल अंसारी को निलंबित कर दिया गया है। एएसपी नैपाल सिंह ने बताया कि आरक्षी को निलंबित किया गया। विभागीय जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed