पंचायत चुनाव 2026: यूपी के इस जिले में वार्डों का होगा परिसीमन, घटेगी बीडीसी सदस्यों की संख्या
बरेली जिले में आगामी पंचायत चुनाव के लिए वार्डों का परिसीमन किया जाएगा। इसमें क्षेत्र और ग्राम पंचायत के वार्डों में अंतर आएगा।
विस्तार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2026 के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। बरेली जिले में इस बार बीडीसी सदस्यों की संख्या में कमी आएगी। वार्ड परिसीमन के बाद इसको लेकर स्थिति साफ होगी।
जिला पंचायत क्षेत्र के वार्डों में जनसंख्या और मतदाताओं में अंतर आएगा। वर्ष 2023 के निकाय चुनाव में जिले की पांच ग्राम पंचायतें शहरी क्षेत्र में शामिल हो गई थीं। इस वजह से वर्ष 2026 में यहां चुनाव नहीं होगा। इन ग्राम पंचायतों में नवाबगंज की याकूबपुरा और बहोरनगला और मझगवां ब्लॉक की नगरिया सतन, आबादानपुर और बेहटा जूनू शामिल हैं। पिछली बार जहां 1193 पंचायतों में चुनाव कराया गया था वहीं, इस बार यह संख्या 1188 रह गई है।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: पार्किंग न होने पर चार बरातघर सील, तीन अवैध कॉलोनियां भी ढहाईं, बीडीए ने की कार्रवाई
वार्डों का होगा परिसीमन
डीपीआरओ कमल किशोर ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए वार्डों का परिसीमन होगा। इसमें क्षेत्र और ग्राम पंचायत के वार्डों में अंतर आएगा। जिला पंचायत क्षेत्र के वार्डों में अंतर नहीं आएगा, लेकिन उनके क्षेत्र की आबादी और मतदाताओं में अंतर जरूर आएगा।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र पंचायत सदस्यों (बीडीसी) की संख्या 1467 है। यह भी कहा कि अभी तक 1193 ग्राम पंचायतों में 14,921 सदस्य चुने जाते थे, लेकिन अब पांच ग्राम पंचायतों के शहरी निकाय में जुड़ने के बाद ग्राम पंचायत सदस्यों की कुल संख्या 12,856 रह गई है। अर्थात 65 ग्राम पंचायत सदस्यों की कमी आई है।