{"_id":"64264f0860dc9cd9e4064715","slug":"up-nikay-chunav-news-bareilly-nagar-nigam-mayor-seat-unreserved-know-all-nagar-palika-seats-reservation-2023-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Nagar Nikay Chunav: नया आरक्षण-नए समीकरण... बरेली में लड़ने से पहले ही बाहर हुए कई दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nagar Nikay Chunav: नया आरक्षण-नए समीकरण... बरेली में लड़ने से पहले ही बाहर हुए कई दावेदार
Fri, 31 Mar 2023 08:41 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 31 Mar 2023 08:41 AM IST
सार
बरेली नगर निगम में मेयर की सीट पर कोई बदलाव नहीं है, लेकिन नगर पालिका और नगर पंचायतों की अधिकतर सीटों पर आरक्षण बदल गया है। इससे कई दावेदारों को झटका लगा है।
विज्ञापन
यूपी नगर निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शासन ने बुधवार शाम नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की नई सूची जारी कर दी। इसमें बरेली नगर निगम में मेयर की सीट पर कोई बदलाव नहीं हुआ, मगर नगर पालिका की सभी चारों सीटों का गणित बदल गया। अधिकतर नगर पंचायतों की भी तस्वीर बदल गई। नई सूची से बने नए समीकरणों के चलते कई दावेदार लड़ने से पहले ही बाहर हो गए।
विज्ञापन
नगर निगम में मेयर पद अनारक्षित है। इससे पहले पांच दिसंबर 2022 को जारी हुए आरक्षण में भी यह सीट सामान्य रही थी। यह सीट लगातार तीसरी बार सामान्य रहेगी। नगर पालिका और नगर पंचायतों में आरक्षण की तस्वीर ही बदल गई है। इससे कई सूरमा बिना लड़े ही मैदान से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
Nagar Nikay Chunav: बरेली नगर निगम में मेयर की सीट पर नहीं कोई बदलाव, यहां देखें वार्डवार आरक्षण सूची
विज्ञापन
पिछला आरक्षण तय होने के बाद से ही सियासी सूरमाओं ने क्षेत्र में दौड़ लगानी शुरू कर दी थी। शादी समारोह से लेकर मुंडन संस्कार तक उपस्थिति दर्ज करा रहे थे। अब नए समीकरणों में ये लोग फिट नहीं बैठे रहे हैं। ऐसी स्थिति में ये लोग बैठेंगे या दूसरे प्रत्याशी को समर्थन करेंगे या फिर अपने गुट से कोई नया प्रत्याशी खड़ा करेंगे।
Trending Videos
नगर पालिका - 5 दिसंबर 2022 को जारी आरक्षण - नया आरक्षण
नवाबगंज - महिला - पिछड़ा वर्ग महिला
आंवला - महिला - अनारक्षित
फरीदपुर - अनारक्षित - पिछड़ा वर्ग
बहेड़ी - अनारक्षित - पिछड़ा वर्ग महिला
नवाबगंज - महिला - पिछड़ा वर्ग महिला
आंवला - महिला - अनारक्षित
फरीदपुर - अनारक्षित - पिछड़ा वर्ग
बहेड़ी - अनारक्षित - पिछड़ा वर्ग महिला
नगर पंचायत - 5 दिसंबर 2022 को जारी आरक्षण - नया आरक्षण
सिरौली अनारक्षित महिला
फतेहगंज पूर्वी अनारक्षित अनारक्षित
मीरगंज अनारक्षित अनारक्षित
फतेहगंज पश्चिमी अनारक्षित महिला
शाही अनारक्षित अनारक्षित
शेरगढ़ अनारक्षित पिछड़ा वर्ग
सेंथल अनारक्षित अनारक्षित
धौराटांडा अनारक्षित पिछड़ा वर्ग
ठिरिया निजावत खां अनारक्षित अनारक्षित
शीशगढ़ अनारक्षित पिछड़ा वर्ग महिला
देवरनिया अनारक्षित अनारक्षित
फरीदपुर अनारक्षित पिछड़ा वर्ग महिला
रिछा अनारक्षित पिछड़ा वर्ग
बिशारतगंज अनारक्षित अनारक्षित
सिरौली अनारक्षित महिला
फतेहगंज पूर्वी अनारक्षित अनारक्षित
मीरगंज अनारक्षित अनारक्षित
फतेहगंज पश्चिमी अनारक्षित महिला
शाही अनारक्षित अनारक्षित
शेरगढ़ अनारक्षित पिछड़ा वर्ग
सेंथल अनारक्षित अनारक्षित
धौराटांडा अनारक्षित पिछड़ा वर्ग
ठिरिया निजावत खां अनारक्षित अनारक्षित
शीशगढ़ अनारक्षित पिछड़ा वर्ग महिला
देवरनिया अनारक्षित अनारक्षित
फरीदपुर अनारक्षित पिछड़ा वर्ग महिला
रिछा अनारक्षित पिछड़ा वर्ग
बिशारतगंज अनारक्षित अनारक्षित