फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Nikay Chunav 2023 BJP Muslim card failed in Municipal Corporation all nine candidates lost

UP Nikay Chunav 2023: नगर निगम में भाजपा का मुस्लिम कार्ड फेल, सभी नौ प्रत्याशी हारे, सपा का दबदबा कायम

Sun, 14 May 2023 09:20 AM IST
शाहरुख खान रिंकू पांडेय, अमर उजाला, बरेली
रिंकू पांडेय, अमर उजाला, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 14 May 2023 09:20 AM IST
सार

नगर निगम चुनाव में भाजपा ने इस बार पार्षद पद पर नौ मुस्लिमों को टिकट दिया था। पार्टी को उम्मीद थी कि इससे मुस्लिम बहुल इलाकों में पैठ बनेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भाजपा के सभी नौ प्रत्याशी हार गए।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 BJP Muslim card failed in Municipal Corporation all nine candidates lost
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर के मुस्लिम बहुल इलाकों में कमल खिलाने की भाजपा की हसरत अधूरी रह गई। भाजपा ने शहर के नौ वार्डों में मुस्लिम प्रत्याशी उतारे थे। इनमें कोई भी जीत दर्ज नहीं कर सका। ज्यादातर की जमानत तक जब्त हो गई है। नगर निगम में कुल 23 मुस्लिम पाषर्दों में सपा के 12 और कांग्रेस के तीन पार्षद हैं। जिन मुस्लिम बहुल इलाकों में पार्षद पद पर सपा प्रत्याशियों की हार हुई है, वहां हार का अंतर भी काफी कम है।
विज्ञापन


नगर निगम चुनाव में भाजपा ने इस बार पार्षद पद पर नौ मुस्लिमों को टिकट दिया था। पार्टी को उम्मीद थी कि इससे मुस्लिम बहुल इलाकों में पैठ बनेगी। वार्ड नंबर 28 फरीदापुर चौधरी में भाजपा प्रत्याशी साजिद हुसैन को कांग्रेस की मैसर खान, वार्ड नंबर 69 शाहबाद में जुनैद अली को सपा के अब्दुल कय्यूम खां, वार्ड नंबर 71 नई बस्ती में फिजा अली को कांग्रेस की मशहर जहां ने मात दी।
विज्ञापन


वार्ड 73 बिधौलिया में सलीम खान को सपा के मोहम्मद गुलवशर, वार्ड 74 घेर शेख मिट्ठू में फजल काजमी को सपा के सलीम अहमद, वार्ड 75 एजाजनगर में अफरोज जहां को कांग्रेस की इशरत जहां और वार्ड 76 इंग्लिशगंज में शाहरुख खान को निर्दलीय मोहम्मद नासिर ने हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड 78 सूफी टोला में शबीना बी कुरैशी को निर्दलीय जैनब परवीन और वार्ड नंबर 79 चक महमूद में खुर्शीदा बेगम को एआईएमआईएम की फकीरन बेगम ने हरा दिया। नगर निगम में कुल 23 मुस्लिम पार्षदों में सपा के 12, कांग्रेस के तीन, एआईएमआईएम, लोक दल के एक-एक और छह निर्दलीय पार्षद चुने गए हैं। नतीजों से साफ है कि शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों में सपा का दबदबा काफी हद तक कायम है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed