{"_id":"68fae92ce99f5067500b8568","slug":"up-news-road-accident-in-pilibhit-car-lost-control-and-overturned-2025-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा... चार बार पलटने के बाद रेलिंग से टकराई कार; फट गए थे तीन टायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा... चार बार पलटने के बाद रेलिंग से टकराई कार; फट गए थे तीन टायर
Fri, 24 Oct 2025 08:22 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 24 Oct 2025 08:22 AM IST
सार
पीलीभीत में एक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए। कार चार बार पलटी। कार सड़क पर पलटकर सौ मीटर तक घिसटती चली गई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत-बीसलपुर पर मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात 10 बजे के बाद एक कार बेकाबू होकर पलट गई। भीषण सड़क हादसे में मोहल्ला छोटा खुदागंज थाना कोतवाली निवासी प्रेम कुमार (30) की मौत हो गई। कार सवार छह लोग गंभीर घायल हो गए।
हादसा इतना भयानक था कि कार सड़क पर तीन-चार बार पलटने के बाद करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छोटा खुदागंज निवासी प्रेम कुमार की ससुराल बरखेड़ा थाना के गांव आमडार में है।
भाई दूज पर प्रेम कुमार बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी प्रीति व दो वर्षीय बच्ची के साथ ससुराल आया था। बताया जा रहा है देर रात परिजनों ने नानकमत्ता घूमने का प्लान बनाया और कार से रवाना हो गए।
विज्ञापन
कार में प्रेम कुमार के साथ परिवार व रिश्तेदारी के छह अन्य लोग मोहस्वरूप, सुरेश कुमार, सूरज, जितेंद्र, सोमपाल, दयाशंकर, निवासी आमडार भी साथ थे। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर गांव जियोरहा कल्यायनपुर के बीच कार बेकाबू होकर पलटती हुई सड़क किनारे रेलिंग से जा टकराई।

कार के फट गए तीन टायर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार तेज होने के कारण गांव के मोड़ पर बेकाबू होकर तीन-चार बार पलटने के बाद सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। कार के तीन टायर फट गए। हादसे में प्रेम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

अन्य सभी गंभीर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बरखेड़ा लाया गया। जहां से गंभीर घायल मोहन स्वरूप को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर क्षेत्राधिकारी प्रगति चौहान व थानाप्रभारी परमेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच पड़ताल की।